Saturday, September 28, 2024

MP Weather Alert: उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी ने बढ़ाई एमपी में ठिठुरन, ओलावृष्टि और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी

भोपाल। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का प्रदेश के मौसम में भी असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में चल रही शीत लहर के कारण एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं, मौसम विभाग ने प्रदेश के कई शहरों में ओलावृष्टि और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।

दतिया में रहा न्यूनतम तापमान

बता दें, शनिवार को प्रदेश की न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दिखाई दी जबकि अधिकतम तापमान स्थिर बना हुआ है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान दतिया में 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अशोकनगर की आवरी में 6.4, शहडोल के कल्याणपुर में 7.2, छतरपुर के बिजावर में 7.5, नर्मदापुरम के पचमढ़ी में 7.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

स्थानों का तापमान

एमपी के प्रमुख स्थान का न्यूनतम और अधिकतम तापमान देखा जाए तो जबलपुर में न्यूनतम 11.6 अधिकतम 27.4, मंडला में न्यूनतम 9.6 अधिकतम 29.2, छिंदवाड़ा में न्यूनतम 11 अधिकतम 27.3, रीवा में न्यूनतम 8.4 अधिकतम 25.6, ग्वालियर में न्यूनतम 8.3 अधिकतम 26.02, भोपाल में न्यूनतम 11.6 अधिकतम 29.01, इंदौर में न्यूनतम 14.4 अधिकतम 29.4, पचमढ़ी में न्यूनतम 7.4 अधिकतम 25.02 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

यहां बारिश की आशंका

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो रविवार को प्रदेश के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ बारिश और बौछार पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। भिंड और मुरैना जिले में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी, टीकमगढ़, श्योपुर, नीमच और निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं बौछार पड़ सकती हैं।

इन स्थानों के लिए अलर्ट जारी

मौसम वैज्ञानिको ने मुरैना, भिंड और श्योपुर जिलों में ओलावृष्टि गरज चमक के साथ तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कुछ स्थानों में हल्का से मध्य कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता 200 से 800 मीटर के बीच रह सकती है। इन स्थानों में ग्वालियर, भिंड, दतिया, रीवा, मऊगंज, सतना, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले शामिल है।

Ad Image
Latest news
Related news