Saturday, September 28, 2024

MP Weather: एमपी में फिर बदला मौसम का मिजाज, जानें कैसा रहेगा आपके जिले का तापमान

भोपाल। एमपी में मौसम एक बार फिर से बदल गया है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियम से पार हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश कई कई शहरों में मौसम शुष्क बना रहेगा। सोमवार को राजधानी भोपाल में एक बार फिर से मौसम का बदलाव देखने को मिला है।

कोहरा छाए रहने के असार

मध्य प्रदेश से ठंड एक बार फिर गायब होते दिखाई दे रही है। अधिकांश शहरों में अचानक से तापमान में बढ़त दर्ज हुई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अधिकतम तापमान में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला। वह बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मंगलवार को भी प्रदेश के सभी जिलों का तापमान शुष्क बने रहने का अनुमान जारी किया गया है। हालांकि कुछ शहरों में मध्यम से लेकर हल्का कोहरा तक छाए रहने अलर्ट जारी किया गया है।

विजिबिलटी रही कम

भिंड, दतिया, ग्वालियर, जबलपुर और निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं कोहरे के कारण दृश्यता 200 से 800 मीटर के बीच रहने का अनुमान जताया गया है। IMD के मुताबिक आने वाले दिनों में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। तापमान में कोई विशेष बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

कैसा था सोमवार का मौसम

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान छतरपुर शहर के खजुराहो में 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान खंडवा में 30.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। प्रदेश के 5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले स्थानों में छतरपुर जिले के खजुराहो में 7 डिग्री सेल्सियस, शहडोल जिले के कल्याणपुर में 7.7, छतरपुर जिले के बिजावर में 7.4, रीवा में 8 और दतिया व अशोकनगर के आवरी में 8.2 डिग्री व शहडोल जिले के कल्याणपुर में 7.7 सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

मौसम का बदला मिजाज

सोमवार को कई दिनों बाद ऐसा हुआ है जबकि अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया। प्रमुख स्थानों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान को देखा जाए तो पचमढ़ी में न्यूनतम 8.4, अधिकतम 22.6, भोपाल में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम 26.8, इंदौर में न्यूनतम 12.8, अधिकतम 26.6, ग्वालियर में न्यूनतम 11.5, अधिकतम 22.8, उज्जैन में न्यूनतम 11, अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस, खंडवा में न्यूनतम 11, अधिकतम 30.1, जबलपुर में न्यूनतम 12.8, अधिकतम 27.5, सिवनी में न्यूनतम 12.4, अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

हल्की उमस देखने को मिली

बता दें, पिछले दो दिनो से हल्की धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत मिली। जिस कारण राजधानी भोपाल में तापमान एकाएक बदल गया। इस सीजन में पहली बार राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान घटकर 8 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया था। वहीं, सोमवार की स्थिति में इसमें बड़ी बढ़त देखने को मिली है। भोपाल में न्यूनतम तापमान बढ़कर 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहने से यहां हल्की उमस महसूस हुई।

Ad Image
Latest news
Related news