Saturday, September 28, 2024

MP News: एमपी के 26 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा पदक

भोपाल। नई दिल्ली में आयोजित 26 जनवरी की परेड के दौरान पूरे देश में साहसिक प्रदर्शन करने वाले पुलि‍स अधिकारियों को राष्‍ट्रपति द्वारा सम्‍मान दिया जाएगा। बता दें, उल्लेखनीय कार्य के लिए लोगों को सम्मानित किया जाता है।

3 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा पदक

बता दें, वीरता के लिए तीन पुलिस अधिकारियों को राष्‍ट्रपति पदक दिया जाएगा। इसके अलावा विशिष्‍ठ सेवा के लिए चार अधिकारियों को पदक दिया जाएगा। इसके अलावा 3 श्रेणी में सराहनीय सेवा के लिए 19 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्‍मानित किया जाएगा। उल्‍लेखनीय है की नई दिल्‍ली में आयोजित 26 जनवरी की परेड के दौरान पूरे देश में साहसिक प्रदर्शन करने वाले पुलि‍स अधिकारियों को राष्‍ट्रपति द्वारा सम्‍मानित किया जाता है।

4 श्रेणी में दिया जाएगा सम्मान

ये सम्मान विभिन्न चार श्रेणी में दिए जाएंगे। इस बार 277 वीरता पदकों में से जम्मू- कश्मीर पुलिस के 72 पुलिसकर्मियों, महाराष्ट्र के 18 पुलिसकर्मियों, छत्तीसगढ़ के 26 पुलिसकर्मियों, ओडिशा के 15 पुलिसकर्मियों और दिल्ली के 8, झारखंड के 23 पुलिसकर्मियों, सीआरपीएफ के 65 पुलिसकर्मियों एसएसबी के 21 कर्मियों को प्रदान किए जाएंगे। शेष कर्मी अन्य राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय शस्त्र पुलिस बलों से हैं।

वीरता राष्‍ट्रपति पदक के लिए चुना गया

Ad Image
Latest news
Related news