Wednesday, September 25, 2024

CM शिवराज ने प्रियंका से पूछे सवाल, कमलनाथ अपनी सही उम्र तो बताएं

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार में जुट गई है। एक-दूसरे पर नेताओं द्वारा आरोप-प्रत्यारोप का खेल भी लगातार जारी है। इसी बीच प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका गांधी को लेकर कहा है कि वो जवाब दे कि सपा और कांग्रेस में दिल्ली में दोस्ती और एमपी में कुश्ती चल रहा है।

कांग्रेस भरोसे के लायक नहीं

शिवराज सिंह चौहान आगे बोले कि अखिलेश यादव ने कल कहा कांग्रेस तो चालू पार्टी है। यह लोगों को ठगती है इस पर भरोसा करके हमने गलती की। इनके खुद के गठबंधन के लोग इन्हें कोस रहे हैं। वो कह रहे हैं कि कांग्रेस भरोसा करने लायक पार्टी नहीं है। अखिलेश यादव को कमलनाथ के उम्र पर भी संदेह हैं। वो कह रहे हैं कि 80 साल के आदमी किसी को क्या पहचानेंगे। वहीं कमलनाथ ने राहुल गांधी को अपनी उम्र 72 साल बताया है। लेकिन अखिलेश यादव कह रहे हैं कि वे 80 साल के आदमी है। अब कमलनाथ सही उम्र बताएं कि उनकी सही में उम्र क्या है?

चुनावी तारीख का ऐलान

मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर एक ही फेज में 17 नवंबर को वोट डाले जायेंगे जबकि मतों की गणना 3 दिसंबर को होगी। मालूम हो कि 2023 में मध्यप्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 हैं जबकि 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान वोटरों की संख्या 5 करोड़ 4 लाख 33 हजार 79 थी। इन 5 सालों में 10 प्रतिशत पुरुष तो 13 प्रतिशत महिला वोटरों की संख्या बढ़ीं हैं।

इन राज्यों में होना है चुनाव:-

मध्यप्रदेश- 17 नवंबर को राज्य की सभी सीटों पर चुनाव, 3 दिसंबर को मतों की गणना
छत्तीसगढ़ – 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में चुनाव, 3 दिसंबर को मतों की गणना
मिजोरम- 7 नवंबर को सभी सीटों पर चुनाव, 3 दिसंबर को मतों की गणना
राजस्थान- 25 नवंबर को सभी सीटों पर चुनाव, 3 दिसंबर को मतों की गणना
तेलंगाना- 30 नवंबर को सभी सीटों पर चुनाव, 3 दिसंबर को मतों की गणना

Ad Image
Latest news
Related news