Wednesday, September 25, 2024

MP Election: Congress के वचन पत्र पर वीडी शर्मा बोले- झूठी कांग्रेस के झूठे वादे

भोपाल।मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है। इसी बीच आज कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस वचन पत्र में युवाओं, महिलाओं और किसानों को साधने की कोशिश की गई है। वहीं कांग्रेस के घोषणापत्र पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने इसे महाझूठ करार दिया है।

झूठे वादे

बता दें कि कांग्रेस के घोषणापत्र पर शिवराज सिंह चौहान के बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी निशाना साधा है। उन्होंने इसे झूठ की बुकलेट करार देते हुए कहा कि झूठी कांग्रेस के वादे भी झूठे है। बीजेपी मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बात करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कांग्रेस का वचन पत्र छल, कपट और धोखे का पत्र है। कांग्रेस गरीबों से सब कुछ छीन लेगी। घोषणपत्र के नाम पर सिर्फ रस्म अदायगी की गई है।

भ्रम में नहीं आयेगी जनता

इससे पहले सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा है कि उनका वचन पत्र नहीं “झूठ पत्र” है। कांग्रेस ने 5 साल पहले भी जनता को 900 से अधिक वचन दिए थे, जिसमें से 9 भी पूरे नहीं किए। आज फिर उन्होंने महाझूठ पत्र प्रस्तुत किया है। कांग्रेस की सच्चाई जनता जानती है इसलिए वह भ्रम में नहीं आने वाली।

किसानों पर मेहरबान कांग्रेस

बता दें कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लिखा है कि किसानों को गेहूं का 2600/- और धान का 2500/- रुपये मूल्य देगी। 5 हार्सपॉवर निःशुल्क बिजली दिया जायेगा साथ ही 10 हार्सपॉवर तक 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। नंदिनी गोधन योजना के तहत 2/- रूपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीदा जायेगा। सहकारी संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया जायेगा। कृषक न्याय योजना के तहत 2 लाख तक का कर्ज माफ़ किया जायेगा।

Ad Image
Latest news
Related news