Wednesday, October 2, 2024

Nagar Nigam SCAM: गिरफ्तार एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर एक और FIR, साथी के साथ मिलकर करोड़ों का पानी किया था चोरी

भोपाल। नगर निगम में 125 करोड़ के सीवरेज घोटाले में एक के बाद एक नए तथ्य सामने आ रहे हैं। नई जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अभय राठौर ने अपने साथी के साथ मिलकर हजारों लीटर की पानी चोर की थी। अवैध नल कनेक्शन से आरोपी अभय राठौर ने 115 माह में 1840 लाख लीटर पानी की चोरी की थी। इस मामले में देर रात एक और FIR दर्ज की गई है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी इंजीनियर अभय राठौर ने गुलाब बाग स्थित अपने मकानों में साल 2014 में अवैध नल कनेक्शन लगवाए थे। अब तक 2.48 करोड़ रुपए का पानी चोरी किया जा चुका है। अभय राठौड़ सहित राकेश सिंह चौहान पर भी लसूड़िया थाने में FIR दर्ज की गई है। बता दें कि निगम घोटाले के मामले में एमजी रोड थाने में चार प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन चार प्रकरणों में एक दर्जन के करीब आरोपी बनाए गए हैं। इनमें से अभी तक 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं एक महिला को आरोपी बनाया गया था, उसे जमानत मिल चुकी है। जबकि 7 प्रकरण में बनाए गए आरोपी अभी भी जेल की सलाखों के पीछे हैं।

एटा से पकड़ा गया था आरोपी

लगभग 6 दिन पहले ही फरार अभय राठौर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को इंदौर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एटा से गिरफ्तार किया था। आरोपी पर 25,000 का इनाम भी पुलिस द्वारा घोषित किया गया था। वहीं पुलिस इस पूरे घोटाले की लगातार कड़ियां जोड़ने में लगी हुई है।

Ad Image
Latest news
Related news