Monday, September 30, 2024

21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग खत्म, सबसे अधिक बंगाल में हुई वोटिंग, एमपी में….

भोपाल। लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। सीटों के हिसाब से यह सबसे बड़ा फेज है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चली। फाइनल वोटिंग प्रतिशत अभी नहीं आया है। सुबह पीएम मोदी ने सभी से वोट डालने की अपील की थी। उन्होंने हिंदी, मराठी, तमिल समेत 5 भाषाओं में ट्वीट किया था।

सबसे अधिक पं बंगाल में हुई वोटिंग

वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक, शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग बंगाल में 77.57% हुई। सबसे कम वोटिंग बिहार में 46.32% हुआ। 21 राज्यों में वोटिंग का एवरेज 62.8% है। वोटिंग के दौरान मणिपुर के बिष्णुपुर में फायरिंग, बंगाल के कूचबिहार में हिंसा और छत्तीसगढ़ के बीजापुर में ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट में एक असिस्टेंट कमांडेंट और जवान घायल हैं। मणिपुर की दो लोकसभा सीटों (मणिपुर इनर और मणिपुर आउटर) पर भी इस फेज में वोटिंग है। हिंसा को देखते हुए आउटर सीट के कुछ हिस्सों में 26 अप्रैल को भी वोटिंग होगी। 2019 में इन 102 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने 40, DMK ने 24, कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं। अन्य को 23 सीटें मिली थीं। इस फेज में अधिकतर सीटों पर मुकाबला इन्हीं 3 दलों के बीच है। फर्स्ट फेज में 1,625 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 1,491 पुरुष, 134 महिला कैंडिडेट हैं। 8 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल भी इस बार चुनाव मैदान में हैं। इस फेज के बाद 26 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग होगी। कुल 7 फेज में 543 सीटों पर 1 जून को मतदान खत्म होगा। सभी सीटों के रिजल्ट 4 जून को आएंगे।

हर दो घंटे में 15 प्रतिशत मतदान

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन मतदान को लेकर प्रेसवार्ता कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले फेज के लिए 13588 मतदान केंद्रों पर मॉक पोल की कार्रवाई पोलिंग एजेंट की मौजूदगी में की गई। इस दौरान कुछ बीयू 78 और सीयू 59 और वीवीपेट 88 पर कुछ तकनीकी दिक्कत आई, जिनको बदला गया है। इसके बाद सुबह 7 बजे मतदान शुरू किया गया। सुबह 9 बजे तक प्रदेश में 15 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं, सुबह 11 बजे तक प्रदेश के प्रथम चरण की सीटों पर 30.46 प्रतिशत वहीं दोपहर एक बजे तक प्रदेश में 44.43 फीसदी और दोपहर तीन बजे तक प्रदेश में 53.40 प्रतिशत वहीं शाम 5 बजे तक 63.25 फीसदी मतदान सपन्न हुए। बता दें कि लोग दूर- दूर से वोट करने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे है।

यहा इतने फीसदी हुआ मतदान

अंडमान और निकोबार: 56.87%
अरुणाचल प्रदेश: 63.26 %
असम: 70.77 %
बिहार: 46.32 %
छत्तीसगढ़: 63.41 %
जम्मू और कश्मीर: 65.08%
लक्षदीप: 59.02 %
मध्य प्रदेश: 63.25 %
महाराष्ट्र: 54.85 %
मणिपुर: 67.46 %
मेघालय: 69.91 %
मिजोरम: 52.62 %
नागालैंड: 55.75 %
पुडुचेरी: 72.84 %
राजस्थान: 50.27 %
सिक्किम: 67.58 %
तमिलनाडु: 62.02 %
त्रिपुरा: 76.10 %
उत्तर प्रदेश: 57.54 %
उत्तराखंड: 53.56 %
पश्चिम बंगाल: 77.57 % फीसदी मतदान संपन्न हुए।

Ad Image
Latest news
Related news