Monday, September 30, 2024

ईवीएम में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, 102 लोकसभा सीटों पर पहले फेज की वोटिंग हुई संपन्न

भोपाल। लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। सीटों के हिसाब से यह सबसे बड़ा फेज है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चली। फाइनल वोटिंग प्रतिशत अभी नहीं आया है। सुबह पीएम मोदी ने सभी से वोट डालने की अपील की थी। उन्होंने हिंदी, मराठी, तमिल समेत 5 भाषाओं में ट्वीट किया था।

यहा इतने फीसदी हुआ मतदान

अंडमान और निकोबार: 56.87%
अरुणाचल प्रदेश: 64.7%
असम: 70.77 %
बिहार: 46.32 %
छत्तीसगढ़: 63.41 %
जम्मू और कश्मीर: 65.08%
लक्षदीप: 59.02 %
मध्य प्रदेश: 63.25 %
महाराष्ट्र: 54.85 %
मणिपुर: 68.62 %
मेघालय: 69.91 %
मिजोरम: 53.56 %
नागालैंड: 56.18 %
पुडुचेरी: 72.84 %
राजस्थान: 50.27 %
सिक्किम: 68.06 %
तमिलनाडु: 62.08 %
त्रिपुरा: 76.10 %
उत्तर प्रदेश: 57.54 %
उत्तराखंड: 53.56 %
पश्चिम बंगाल: 77.57 % फीसदी मतदान संपन्न हुए। बता दें कि 102 लोकसभा सीटो के लिए 59.71 फीसदी मतदान संपन्न हुआ है।

हर दो घंटे में 15 प्रतिशत मतदान

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन मतदान को लेकर प्रेसवार्ता कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले फेज के लिए 13588 मतदान केंद्रों पर मॉक पोल की कार्रवाई पोलिंग एजेंट की मौजूदगी में की गई। इस दौरान कुछ बीयू 78 और सीयू 59 और वीवीपेट 88 पर कुछ तकनीकी दिक्कत आई, जिनको बदला गया है। इसके बाद सुबह 7 बजे मतदान शुरू किया गया। सुबह 9 बजे तक प्रदेश में 15 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं, सुबह 11 बजे तक प्रदेश के प्रथम चरण की सीटों पर 30.46 प्रतिशत वहीं दोपहर एक बजे तक प्रदेश में 44.43 फीसदी और दोपहर तीन बजे तक प्रदेश में 53.40 प्रतिशत वहीं शाम 5 बजे तक 63.25 फीसदी मतदान सपन्न हुए। बता दें कि लोग दूर- दूर से वोट करने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे है।

Ad Image
Latest news
Related news