Monday, September 30, 2024

प्रदेश में डरा रहा है मौसम, ओले बिगाड़ रहे काम, IMD ने जारी किया अलर्ट

भोपाल: मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश का दौर जारी है। सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में पानी गिरा। सिवनी में ओले भी गिरे हैं। राजधानी भोपाल में भी शाम होते-होते बादल छाए रहे, लेकिन देर रात तक बारिश की कोई खबर नहीं थी। इंदौर, रतलाम, जबलपुर, सीहोर जिले में तो झमाझम बारिश हुई।

तापमान पहुंचा 40 के पार

इधर, अभी भी नागरिकों को गर्मी से भी कोई राहत नहीं मिली है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बैतूल के अलग-अलग क्षेत्र में 1 घंटे से अधिक तक बारिश हुई। वहीं, शाम होते-होते इंदौर में भी बादल बरस गए। जबलपुर में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश बारिश हुई। रतलाम में भी पानी गिरा है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान सिवनी, अशोकनगर, बैतूल, शिवपुरी, टीकमगढ़, शिवपुरी, दमोह, बालाघाट, छतरपुर, सागर, मंडला, शहडोल सहित 22 स्थान में बारिश हुई है। आपको बता दें कि 7 अप्रैल से प्रदेश की कई जिलों का मौसम बदल गया है। कई स्थानों में तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है और ओले भी गिर रहे हैं।

प्रमुख स्थानों का तापमान

मध्य प्रदेश में सोमवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान धार और खजुराहो में दर्ज हुआ। दोनों ही स्थान में अधिकतम तापमान 40.02 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। भोपाल में 37, इंदौर में 39, ग्वालियर में 38.8, रायसेन में 37, जबलपुर में 38, उज्जैन में 39, दमोह में 39 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं, सतना में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

Ad Image
Latest news
Related news