Monday, September 30, 2024

MP LS Chunav: लंबे मंथन के बाद कांग्रेस ने ग्वालियर, मुरैना और खंडवा सीट पर उतारे प्रत्याशी, कौन हैं ये नेता?

भोपाल। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां चुनावी तैयारी में जोरों-शोरों से जुट गई है। इसी क्रम में प्रदेश में कांग्रेस ने एक और लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने ग्वालियर, खंडवा और मुरैना से प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये हैं। ग्वालियर से कांग्रेस ने प्रवीण पाठक, मुरैना से सत्यपाल सिंह सिकरवार और खंडवा से नरेंद्र पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने प्रदेश की सभी 29 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं।

बात करें अगर ग्वालियर की तो यहां प्रवीण पाठक मैदान में हैं। प्रवीण पाठक कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे हैं, उन्होंने 2023 के चुनाव में भी किस्मत आजमाई थी, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें BJP के नारायण सिंह कुशवाहा ने उन्हें ग्वालियर दक्षिण सीट पर 2536 वोटों से हराया था।

मुरैना से सत्यपाल सिंह सिकरवार

वहीं पार्टी द्वारा मुरैना से घोषित किये गए प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार पहले बीजेपी में थे। उन्हें पार्टी के आदेश का पालन न करने के कारण 2020 में निष्कासित कर दिया था। इनकी भाभी शोभा सिकरवार ग्वालियर से कांग्रेस की महापौर हैं।

खंडवा से नरेंद्र पटेल मौदान में

इसके साथ ही खंडवा से नरेंद्र पटेल को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। नरेंद्र पटेल एमपी कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हैं। उन्हें बड़वाह विधानसभा सीट से कांग्रेस ने 2023 चुनाव में टिकट दिया था, लेकिन भाजपा के सचिन बिड़ला के हाथों उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। वह पूर्व सांसद, पूर्व विधायक स्व.ताराचंद पटेल के भतीजे हैं। रेवा गुर्जर समाज में पटेल परिवार का प्रभाव रहा। बताया जाता है कि नरेंद्र का नाम पूर्व सांसद अरुण यादव ने ही आगे बढ़ाया था, लेकिन उनके इस प्रस्ताव का पार्टी में विरोध नहीं होने पर यादव गुट आशंकित हुआ। इसके बाद उनकी ओर से सुनीता सिकरगाए का नाम आगे बढ़ाया गया, लेकिन बाद में नरेंद्र पटेल पर शीर्ष नेतृत्व ने सहमति दी।

किस सीट पर कौन आमने-सामने

लोकसभा सीट कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी

मंडला ओंकार सिंह मरकाम फग्गनसिंह कुलस्ते
छिंदवाड़ा नकुलनाथ विवेक बंटी साहू
देवास राजेंद्र मालवीय महेंद्र सिंह सोलंकी
धार राधेश्याम मुवेल सावित्री ठाकुर
खरगोन पोरलाल खरते गजेंद्र उमराव सिंह पटेल
बैतूल रामू टेकाम दुर्गादास उइके
भोपाल अरुण श्रीवास्तव आलोक शर्मा
इंदौर अक्षय कांति बम शंकर लालवानी
भिंड फूल सिंह बरैया संध्या राय
टीकमगढ़ पंकज अहिरवार वीरेंद्र कुमार खटीक
सतना सिद्धार्थ कुशवाहा गणेश सिंह
सीधी कमलेश्वर पटेल डॉ. राजेश मिश्रा
शहडोल फुंदेलाल मार्को हिमाद्री सिंह
उज्जैन-आलोट महेश परमार अनिल फिरोजिया
राजगढ़ दिग्विजय सिंह रोडमल नागर
नर्मदापुरम संजय (संजू) शर्मा दर्शन सिंह
रीवा नीलम मिश्रा जनार्दन मिश्र
सागर चंद्रभूषण सिंह बुंदेला लता वानखेड़े
रतलाम कांतिलाल भूरिया अनिता नागर सिंह चौहान
मंदसौर दिलीप सिंह गुर्जर सुधीर गुप्ता
जबलपुर दिनेश यादव आशीष सिंह
बालाघाट सम्राट सारस्वत भारती पारधी
ग्वालियर प्रवीण पाठक भरत सिंह कुशवाह
मुरैना सत्यपाल सिंह सिकरवार शिवमंगल सिंह तोमर
खंडवा नरेंद्र पटेल ज्ञानेश्वर पाटिल
गुना यादवेंद्र सिंह यादव ज्योतिरादित्य सिंधिया
दमोह तरवर सिंह राहुल लोधी
खजुराहो सपा प्रत्याशी
नामांकन निरस्त वीडी शर्मा
विदिशा प्रताप भानु शर्मा शिवराज सिंह चौहान

Ad Image
Latest news
Related news