Monday, September 30, 2024

सड़क पर उतरकर लोगों को मतदान के लिए जागरुक कर रहे ऑफिसर, बोले- मताधिकार का अधिक से अधिक उपयोग करें

भोपाल। लोकसभा निर्वाचन में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदाताओं को अपने मताधिकार का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत नगर निगम परिसर से निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आयुक्त रजनीश कसेरा के निर्देशन में बाइक रैली का आयोजन 2 अप्रैल मंगलवार को शाम 6 बजे किया गया।

मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

मतदाताओं को जागरूक करने एवं अपने मताधिकार का उपयोग करने के उद्देश्य से प्रदेश में बाइक रैली निकाली गई। रैली को नोडल अधिकारी इंदुप्रभा भारती ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। बाइक रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मल्हार स्मृति आडिटोरियम में संपन्न हुई।

रैली में ये लोग रहे मौजूद

रैली में स्वीप गतिविधि नोडल इंदुप्रभा भारती, सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, सहायक नोडल जगदीश वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिसौदिया, कार्यालय अधीक्षक अशोक उपाध्याय, लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग, श्यामसुंदर रघुवंशी, उपयंत्री विजय जाधव, राजेश कौशल, विजयता पंदे, अनिता ठाकुर, विमलेश सिंह, करुण दसोरिया, भूमिका सिंह, हरेंद्र सिंह ठाकुर, अरुण तोमर, हेमंत उबनारे, विशाल जोशी, भोला सिंह जादौन, ताराचंद चौधरी, विशाल जगताब, कैलाश नायक, महेंद्र सोनगरा, गिरजेश शर्मा, दिनेश मिश्रा, निर्मल कुशवाह, संतोष जाधव, शेर सिंह सहित निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी रैली में उपस्थित रहे।

Ad Image
Latest news
Related news