Monday, September 30, 2024

Today Weather Update: मध्य प्रदेश में बढ़ा तापमान, पड़ने लगी गर्मी

भोपाल। मध्य प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है, धूप के कारण लोगों के पसीने छूटने लगे लगे हैं. प्रदेश के पिछले 24 घंटे पहले पहले की बात करें तो लोगों को गर्मी की वजह से पंखे का सहारा लेना पड़ा. आज यानि 13 मार्च को प्रदेश का तापमान बढ़ेगा। 13-14 मार्च के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में गर्मी का असर तेज हो सकता है। उत्तरी भाग में बादल छाने के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

14 मार्च के बाद बदले का मौसम

राज्य में हवाओं की दिशा पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलने लगी हैं, जिससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। अगले 2 दिनों तक तापमान इसी तरह रहेगा और गर्मी का अहसास होगा। 14 मार्च के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है, जिस कारण जबलपुर संभाग सहित ग्वालियर चंबल में बादल छा सकते हैं और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार है।

अधिक तापमान पहुंचा 33 डिग्री

विभाग के मुताबिक 13 और 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर में हल्के बादल छा सकते हैं और संभाग के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे एक बार फिर बढ़ती गर्मी पर ब्रेक लगेगा। आज भी भोपाल में गर्मी का असर रहेगा। प्रदेश में दिन का तापमान 33 डिग्री और रात का तापमान 19 से 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। 20 मार्च के बाद प्रदेश में तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। मार्च के आखिरी हफ्ते में तापमान 35-50 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

Ad Image
Latest news
Related news