Thursday, October 24, 2024

रामलला के दर्शन करने पहुंचे मोहन यादव, एयरपोर्ट पर गूंजा जय श्रीराम

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ अयोध्या पहुंचे। मंत्रियों के साथ उनका परिवार भी मौजूद रहा। डॉ. यादव की इस यात्रा के जरिये भाजपा यूपी-बिहार के यादवों को राम नाम का संदेश देना चाहती है। वहीं आयोध्या पहुंच कर मोहन यादव ने राम लला के दर्शन किए।

मै धन्य हो गया – मोहन यादव

रामलला के दर्शन करने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “भगवान राम लला के दर्शन कर ऐसा लग रहा है जैसे जीवन धन्य हो गया। मेरी यही कामना है कि भगवान राम और बाबा महाकाल सब पर कृपा करें।

राजा भोज एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

बता दें, मंत्रियों का भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर सोमवार को भव्य स्वागत किया गया। सिर पर गेरुआ पगड़ी, गले में अंग-वस्त्र और पुष्प माला और माथे पर तिलक लिए प्रदेश की मोहन कैबिनेट के सदस्य अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य उत्साह और धार्मिक जोश के साथ इस यात्रा में शामिल हुए। सीएम मोहन यादव अपने सभी साथियों के साथ विशेष बस से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए थे। उत्साह और उमंग से भरे ये मंत्री भजन और गीत गाते हुए राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचे। कैबिनेट के स्वागत के लिए खास स्वागत द्वार तैयार किए गए थे। यहां सभी मंत्रियों को अंग वस्त्र, पुष्प माला, पगड़ी और माथे पर तिलक लगाकर एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश दिया गया। यादव ने यात्रा पर रवाना होने से पहले कहा कि कोशिश की जा रही है कि अयोध्या धाम में मप्र भवन का निर्माण कराया जाए। इसके लिए उचित जगह की तलाश की जा रही है। डॉ यादव ने कहा कि मप्र सरकार अयोध्या में सरयू नदी के तट पर विक्रमादित्य घाट का निर्माण भी कराएगी।

Ad Image
Latest news
Related news