Sunday, September 29, 2024

सिंधिया के गढ़ में राहुल गांधी की न्याय यात्रा, प्रदेश में गरमाई सियासत

भोपाल। एमपी में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने की तैयारी में है, इस बीच राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रदेश में एंट्री करने जा रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज यानी कि शनिवार को एमपी के मुरैना पहुंचेगी। खास बात ये है कि ये यात्रा सिंधिया के गढ़ कहे जाने वाले क्षेत्रों से सबसे पहले होकर गुजरेगी। इसे लेकर कांग्रेसियों में भारी उत्साह नजर आ रहा है।

मुरैना में जाएगी यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को राजस्थान के धौलपुर जिले से होते हुए प्रदेश के मुरैना जिले में पहुंचेगी। मुरैना में सभा संबोधित करने के बाद आज ही न्याय यात्रा ग्वालियर पहुंचेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा दोपहर दोपहर 1.30 बजे मुरैना पहुंचेगी। राहुल गांधी सड़क मार्ग से सीधे भीमराव अंबेडकर स्टेडियम पहुंचेंगे। जहां वे एक सभा को संबोधित करेंगे. राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए कई राष्ट्रीय और प्रदेश के दिग्गज नेता मुरैना पहुंचेगे और न्याय यात्रा में शामिल होंगे.

ग्वालियर में होगा रात्रि विश्राम

मुरैना में कार्यक्रम के बाद शाम तक राहुल गांधी की यात्रा ग्वालियर पहुंचेगी। राहुल गांधी की न्याय यात्रा, निरावली से प्रवेश करते हुए ग्वालियर एंट्री करेगी। जहां हजीरा पर सभा होगी। इसके बाद ग्वालियर में ही रात्रि विश्राम होगा।

उज्जैन जाएंगे राहुल गांधी

कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने बताया, “26 फरवरी से 1 मार्च तक विश्राम का दिन था। आज दोपहर 2 बजे धौलपुर से हम फिर से यात्रा शुरू करेंगे। 3 बजे यात्रा मुरैना प्रवेश करेगी। 5 मार्च को राहुल गांधी महाकालेश्वर मंदिर जाएंगे, 6 मार्च रात तक यात्रा एमपी में रुकेगी। 7 मार्च को बांसवाड़ा में राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 7, 8 और 9 मार्च को यात्रा गुजरात में रुकेगी”

9 शहरों से होकर गुजरेगी न्याय यात्रा

राहुल गांधी की न्याय यात्रा प्रदेश के 9 शहरों से होकर गुजरेगी. इनमें ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, ब्यावरा, गुना, शाजापुर उज्जैन, देवास और रतलाम शामिल हैं. न्याय यात्रा के जरिए 7 लोकसभा और 54 विधानसभा क्षेत्र कवर किए जाएंगे।

Ad Image
Latest news
Related news