Sunday, September 29, 2024

एमपी का मौसम फिर बदलेगा करवट, मौसम विभाग ने जारी किया कई जिलों में अलर्ट

भोपाल। एमपी का मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों ने कई शहरों में ओले गिरने के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। आपके मौसम का क्या हाल रहेगा।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

एमपी में इन दिनों गर्मी महसूस होने लगी है। पिछले कुछ दिनों से इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर सहित प्रदेश के कई जिलों के तापमान में उछाल देखने को मिला है, लेकिन जल्द ही प्रदेश का मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरने की अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 25 फरवरी से 28 फरवरी तक प्रदेश का मौसम खराब रह सकता है। इस दौरान कई जिलों में ओले गिरने की भी संभावना है।

बिजावर रहा सबसे ठंडा

स्थानों के अनुसार देखा जाए तो शनिवार को छतरपुर जिले के बिजावर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस, शाजापुर के गिरवर में 9.5, दतिया में 9.3, ग्वालियर में 9.6 और छतरपुर जिले के खजुराहो में 10.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही रहा। कई जिलों का न्यूनतम तापमान तो चढ़कर 14 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया। प्रमुख शहरों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान को देखा जाए तो भोपाल जिले में न्यूनतम 13.8 अधिकतम 28.3, ग्वालियर में न्यूनतम 9.6 अधिकतम 26.9, जबलपुर में न्यूनतम 12.6 अधिकतम 27.7 डिग्री, इंदौर में न्यूनतम 14.8 अधिकतम 28.5 सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

मौसम लेगा करवट

दरअसल, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 26 फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके साथ ही राजस्थान के मध्य भागों और इसके आसपास के क्षेत्र में एक चक्रवर्ती मौसम सक्रिय है। इन मौसम प्रणालियों के कारण एमपी का मौसम भी प्रभावित हो सकता है। 25 फरवरी को पूर्वी एमपी में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि 26 और 27 फरवरी को संपूर्ण मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ओलावृष्टि के आसार दिखाई दे रहे हैं।

Ad Image
Latest news
Related news