Saturday, September 28, 2024

MP News: बिना पंजीकरण के चलाया जा रहा था बालिका गृह, 26 लड़कियां लापता

भोपाल। एमपी की राजधानी भोपाल में एक बालिका गृह से 26 लड़कियों के गायब होने की खबर सामने आई है। बताया जाता है कि भोपाल के परवलिया इलाके में बिना रजिस्ट्रेशन के ही बालिका गृह चलाया जा रहा है। यहां 26 लड़कियां गायब बताई जा रही है, लेकिन पुलिस इस मामले पर गंभीर नहीं नजर आई।

पुलिस: लड़कियां घर को लौट गई

बता दें, पुलिस पूरे मामले में लीपापोती करती नजर आई। एमपी के भोपाल में एक बालिका गृह से 26 लड़कियों के कथित तौर पर लापता होने के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, इस मामले में भोपाल (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक (SP) प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि घर की याद आने के बाद लड़कियां परवलिया इलाके में स्थित आंचल बालिका गृह से चली गई होंगी।

सोशल मीडिया में मुद्दा गरमाया

लड़कियों के लापता होने की खबरें सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। वहीं, इस पूरे मामले पर SP ने कहा कि बालिका गृह में रजिस्ट्रेशन कराने वाली कुछ लड़कियां विभिन्न कारणों से घर लौट गईं, जिनमें से एक कारण यह हो सकता है कि उन्हें वहां रहना अच्छा नहीं लगा हो। अब तक की जांच से पता चलता है कि वे अपने घर लौट गई हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि की जा रही है।

अवैध था बालगृह

पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी रामगोपाल यादव की शिकायत पर अवैध रूप से बालिका गृह चलाने के आरोप में अनिल मैथ्यू नामक व्यक्ति के खिलाफ FIR की थी। पुलिस ने कहा है कि शिकायत के अनुसार, जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित केंद्र की 68 लड़कियों में से 26 लापता हो गई हैं।

संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

अधिकारी के मुताबिक मैथ्यू के खिलाफ किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि मैथ्यू अब तक उस केंद्र के लिए पंजीकरण प्रमाण पत्र हासिल नहीं किया है। हालांकि, इस मामले में शिकायतकर्ता यादव ने फिलहाल मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया है।

Ad Image
Latest news
Related news