Monday, September 16, 2024

Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों के खाते में आयेगी राशि, आदेश आया सामने

भोपाल: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बहनों के खाते में योजना से जुड़ी राशि आने वाली है। मोहन सरकार की ये पहली राशि होगी। इस संबंध में एक आदेश सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हर बार की तरह इस बार भी बहनों के खाते में 10 तारीख को लाड़ली बहना योजना की राशि आ जायेगी।

10 तारीख को आएगी राशि

पूरे देश में सुर्खियां बटोर चुकि लाड़ली बहना योजना की राशि जारी होने वाली है। मोहन सरकार 10 तारिख को ये राशि बहनों के खाते में डालने वाली है। इस संबंध में आदेश जारी होने की जानकारी मिली है। बता दें, महिला एवं बाल विकास आयुक्त डॉ राम राव भोंसले के हस्ताक्षर से एक आदेश जारी हुआ है। जीस में सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी और महिला बाल विकास अधिकारियों को कहा गया है कि 8 जनवरी 2024 तक अपने जिले के पंजीकृति लाभार्थियों की सूची के आधार पर पोर्टल में अपने लॉग इन से ई-पेमेंट के लिए स्वीकृति प्रदान करें। इसके बाद लाभार्थियों के खाते में 10 जनवरी 2024 को राशि ट्रांसफर की जाएगी।

विपक्ष हो रहा था हमलावर

बता दें कि शिवराज सिंह के मुख्यमंत्री के पद से हटने के बाद इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि लाड़ली बहना योजना की राशि डाली जाएगी या नहीं। विपक्ष इस बात को लेकर सरकार पर बार-बार हमलावर हो रहा था। इस बात की अटकलें भी लग रही थी कि लाड़ली योजना बंद कर दी जायेगी। हालांकि, सीएम मोहन यादव विधानसभा में कह चुके हैं कि कोई भी योजना बंद नहीं की जायेगी। पूर्व सीएम भी इस बात को लेकर भरोसा दे रहे थे कि भाजपा की सरकार सभी योजनाओं को जारी रखेगी। अब दस तारीख को सभी पंजीकृत बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर कर दी जायेगी।

Ad Image
Latest news
Related news