Friday, September 27, 2024

Mohan Yadav : तीन बार जीत चुके विधायकी, कल लेंगे शपथ

भोपाल। BJP की तरफ से मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। हालिया विधानसभा चुनाव में उज्जैन दक्षिण से जीत हासिल करने वाले डॉ. मोहन यादव को MP का सीएम बनाया गया है। वहीं राजेश शुक्ला और जगदीश देवड़ा को डिप्टी CM का पद सौंपा गया है। कल यानी 13 दिसंबर को मोहन यादव मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

3 बार जीता विधायकी का चुनाव

बता दें, मोहन यादव ने तीन बार विधायकी का चुनाव जीता है। डॉ. मोहन यादव ने राजनीति में मुकाम हासिल करने के लिए काफी परिश्रम किया है। मोहन यादव की छवि हिंदुवादी नेता के रूप में रही है वह साल 2020 में शिवराज सिंह चौहान सरकार में कैबिनेट मंत्री बने थे। मुख्यमंत्री पद पर चुने जाने के बाद डॉक्टर मोहन यादव ने कहा, मैं पार्टी का एक छोटा कार्यकर्ता हूं. मैं आप सभी को, केंद्रीय नेतृत्व और राज्य नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं। आपके प्यार और समर्थन से मैं अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने की कोशिश करूंगा।

मोहन यादव की डिग्रियां

मोहन यादव काफी शिक्षित है। उन्होंने MBA, LLB और पीएचडी भी किया है। वह कारोबार और कृषि क्षेत्र से भी जुड़े हुए हैं।

मोहन यादव का परिवार

बता दें कि मोहन यादव 58 साल के हैं। उनकी पत्नी का नाम सीमा यादव है और उनके पिता का नाम पूनमचंद यादव है। 1 पुत्री और दो पुत्र है। वह साल 2013 में पहली बार विधायक बने। जिसके बाद साल 2018 में पार्टी ने उनपर भरोसा जताते हुए फिर से चुनावी मैदान मे उतारा था जिसमे उन्होंने जीत दर्ज कराई।

Ad Image
Latest news
Related news