Wednesday, September 25, 2024

MP Election: प्रियंका गांधी वाड्रा का दमोह दौरा आज, महिला वोट बैंक पर रहेगी नजर

भोपाल। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। बीजेपी-कांग्रेस समेत अन्य दलों ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जोर-शोर से चुनाव प्रचार करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज दमोह में जनसभा को संबोधित करेंगी। एमपी विधानसभा चुनाव के दौरान यह प्रियंका गांधी का पहला बुंदेलखंड दौरा है।

7 महिला प्रत्याशी मैदान में

अपने बुंदेलखंड दौरे के दौरान प्रियंका गांधी का मुख्य लक्ष्य महिला वोटबैंक पर है। यहां पर कांग्रेस की तरफ से 7 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। 2018 के विधानसभा चुनाव को अगर देखें तो कांग्रेस ने बुंदेलखंड अंचल की 26 में से 10 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं सभा के दौरान जिले की चारों विधानसभा सीटों के कांग्रेस उम्मीदवार मौजूद रहेंगे।

17 नवंबर को डाले जायेंगे वोट

मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर एक ही फेज में 17 नवंबर को वोट डाले जायेंगे जबकि मतों की गणना 3 दिसंबर को होगी। मालूम हो कि 2023 में मध्यप्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 हैं जबकि 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान वोटरों की संख्या 5 करोड़ 4 लाख 33 हजार 79 थी।

इन राज्यों में होना है चुनाव:-

मध्यप्रदेश- 17 नवंबर को राज्य की सभी सीटों पर चुनाव, 3 दिसंबर को मतों की गणना
छत्तीसगढ़ – 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में चुनाव, 3 दिसंबर को मतों की गणना
मिजोरम- 7 नवंबर को सभी सीटों पर चुनाव, 3 दिसंबर को मतों की गणना
राजस्थान- 25 नवंबर को सभी सीटों पर चुनाव, 3 दिसंबर को मतों की गणना
तेलंगाना- 30 नवंबर को सभी सीटों पर चुनाव, 3 दिसंबर को मतों की गणना

Ad Image
Latest news
Related news