Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • MP Lok Sabha Phase-1 Election Live: 5 बजे तक मध्य प्रदेश में 63.25 फीसदी हुआ मतदान, देखिए कहां कितना हुआ मतदान?

MP Lok Sabha Phase-1 Election Live: 5 बजे तक मध्य प्रदेश में 63.25 फीसदी हुआ मतदान, देखिए कहां कितना हुआ मतदान?

भोपाल। लोकसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग शुक्रवार सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है। आज प्रदेश के 6 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू है। बता दें कि शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा। इसी क्रम में एमपी के तमाम मतदान केंद्रों पर लोगों की […]

Advertisement
  • April 19, 2024 12:23 pm IST, Updated 1 year ago

भोपाल। लोकसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग शुक्रवार सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है। आज प्रदेश के 6 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू है। बता दें कि शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा। इसी क्रम में एमपी के तमाम मतदान केंद्रों पर लोगों की खासी भीड़ देखने को मिल रही है, सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। शाम 5 बजे तक मध्य प्रदेश 63.25 फीसदी मतदान सपन्न हुए।

हर दो घंटे में 15 प्रतिशत मतदान

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन मतदान को लेकर प्रेसवार्ता कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले फेज के लिए 13588 मतदान केंद्रों पर मॉक पोल की कार्रवाई पोलिंग एजेंट की मौजूदगी में की गई। इस दौरान कुछ बीयू 78 और सीयू 59 और वीवीपेट 88 पर कुछ तकनीकी दिक्कत आई, जिनको बदला गया है। इसके बाद सुबह 7 बजे मतदान शुरू किया गया। सुबह 9 बजे तक प्रदेश में 15 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं, सुबह 11 बजे तक प्रदेश के प्रथम चरण की सीटों पर 30.46 प्रतिशत वहीं दोपहर एक बजे तक प्रदेश में 44.43 फीसदी और दोपहर तीन बजे तक प्रदेश में 53.40 प्रतिशत वहीं शाम 5 बजे तक 63.25 फीसदी मतदान सपन्न हुए। बता दें कि लोग दूर- दूर से वोट करने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे है।

इन राज्यों में शाम 5 बजे तक हुआ मतदान

अंडमान और निकोबार: 56.87%
अरुणाचल प्रदेश: 63.26 %
असम: 70.77 %
बिहार: 46.32 %
छत्तीसगढ़: 63.41 %
जम्मू और कश्मीर: 65.08%
लक्षदीप: 59.02 % महाराष्ट्र: 54.85 %
मणिपुर: 67.46 %
मेघालय: 69.91 %
मिजोरम: 52.62 %
नागालैंड: 55.75 %
पुडुचेरी: 72.84 %
राजस्थान: 50.27 %
सिक्किम: 67.58 %
तमिलनाडु: 62.02 %
त्रिपुरा: 76.10 %
उत्तर प्रदेश: 57.54 %
उत्तराखंड: 53.56 %
पश्चिम बंगाल: 77.57 फीसदी मतदान संपन्न हुआ।


Advertisement