Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • MP Lok Sabha Phase-1 Election : एक बजे तक 44.43% हुआ मतदान, बालाघाट में 50 प्रतिशत से ज्यादा हुई वोटिंग

MP Lok Sabha Phase-1 Election : एक बजे तक 44.43% हुआ मतदान, बालाघाट में 50 प्रतिशत से ज्यादा हुई वोटिंग

भोपाल। लोकसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग शुक्रवार सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है। आज प्रदेश के 6 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू है। बता दें कि शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा। इसी क्रम में एमपी के तमाम मतदान केंद्रों पर लोगों की […]

Advertisement
  • April 19, 2024 9:09 am IST, Updated 10 months ago

भोपाल। लोकसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग शुक्रवार सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है। आज प्रदेश के 6 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू है। बता दें कि शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा। इसी क्रम में एमपी के तमाम मतदान केंद्रों पर लोगों की खासी भीड़ देखने को मिल रही है, सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। अब तक 44.43 फीसदी मतदान हो चुका है।

एक बजे तक कितना मतदान?

दोपहर एक बजे तक प्रदेश में 44.43 फीसदी मतदान हुआ। बालाघाट सीट पर सबसे ज्यादा 52.83 प्रतिशत तो सीधी में सबसे कम 34.65 प्रतिशत वोट पड़े।
बता दें कि वोट डालने के लिए लोग दूर दूर से मतदान केंद्र पहुंच रहे है।

इस सीट पर इतना मतदान

बालाघाट: 52.83 फीसदी
जबलपुर: 39.63 फीसदी
छिंदवाड़ा: 49.68 फीसदी
मंडला: 49.68 फीसदी
सीधी: 34.65 फीसदी
शहडोल: 40.82 फीसदी

हर दो घंटे में 15 प्रतिशत मतदान

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन मतदान को लेकर प्रेसवार्ता कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले फेज के लिए 13588 मतदान केंद्रों पर मॉक पोल की कार्रवाई पोलिंग एजेंट की मौजूदगी में की गई। इस दौरान कुछ बीयू 78 और सीयू 59 और वीवीपेट 88 पर कुछ तकनीकी दिक्कत आई, जिनको बदला गया है। इसके बाद सुबह 7 बजे मतदान शुरू किया गया। सुबह 9 बजे तक प्रदेश में 15 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं, सुबह 11 बजे तक प्रदेश के प्रथम चरण की सीटों पर 30.46 प्रतिशत वहीं दोपहर एक बजे तक प्रदेश में 44.43 फीसदी मतदान हुआ।


Advertisement