Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • MP Weather Update: दमोह में फिर बदला मौसम, छाया रहा कोहरा

MP Weather Update: दमोह में फिर बदला मौसम, छाया रहा कोहरा

भोपाल। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा हैं। वहीं दमोह में शनिवार सुबह अचानक से घना कोहरा छा गया और ठंड बढ़ गई। यह कोहरा करीब 15 दिन बाद इस तरह छाया है, जबकि पिछले दिनों से लगातार सुबह होते ही तेज धूप निकल रही है। लोगों को ठंड से काफी राहत भी मिली […]

Advertisement
  • February 3, 2024 5:20 am IST, Updated 1 year ago

भोपाल। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा हैं। वहीं दमोह में शनिवार सुबह अचानक से घना कोहरा छा गया और ठंड बढ़ गई। यह कोहरा करीब 15 दिन बाद इस तरह छाया है, जबकि पिछले दिनों से लगातार सुबह होते ही तेज धूप निकल रही है। लोगों को ठंड से काफी राहत भी मिली है। शनिवार सुबह अचानक से कोहरे ने सफेद चादर ओढ़ ली और तापमान में गिरावट देखने को मिली जिस कारण ठंड का प्रकोप फिर से बढ़ गया।

दिखा शीतलहर का असर

बता दें, दमोह समेत प्रदेश के कुछ जिलों में फिर से शीतलहर चल रही है। इससे कड़ाके की ठंड फिर लौट आई है। मौसम में गर्माहट होने की वजह से स्कूल भी अपने निर्धारित समय से ही शुरू हो गए थे, लेकिन अचानक मौसम मे बदलाव होने के कारण शनिवार सुबह बच्चे कांपते हुए स्कूल पहुंचे। सड़क पर 50 मीटर दूर चलने वाले वाहन भी नहीं दिखाई दे रहे थे। वाहन चालक अपने वाहनों की हेडलाइट जलाकर वाहन चला रहे थे। मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोग भी मौसम के बदलाव की वजह से घरों में ही दुबके रहे।

मौसम वैज्ञानिको के मुताबिक

मौसम वैज्ञानिक राजेश खब्शे के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की भी संभावना है। अभी 2-3 दिन के लिए ठंड इसी तरह बनी रहेगी। मौसम में अचानक आए इस परिवर्तन ने लोगों को एक बार फिर कांपने के लिए मजबूर कर दिया है।


Advertisement