Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • MP Weather Update सर्द हवाओं से ठिठुरा मध्य प्रदेश, कई शहरों में तापमान 6 डिग्री के नीचे लुढ़का

MP Weather Update सर्द हवाओं से ठिठुरा मध्य प्रदेश, कई शहरों में तापमान 6 डिग्री के नीचे लुढ़का

भोपाल। बर्फीली हवाओं के कारण एमपी में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। प्रदेश में पहली बार मंगलवार को 21 जिलों का तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया। दतिया रहा सबसे ठंडा शहर बता दें, दतिया में सबसे कम न्यूनतम […]

Advertisement
  • December 20, 2023 6:40 am IST, Updated 1 year ago

भोपाल। बर्फीली हवाओं के कारण एमपी में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। प्रदेश में पहली बार मंगलवार को 21 जिलों का तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया।

दतिया रहा सबसे ठंडा शहर

बता दें, दतिया में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया पारा 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी के तापमान में भारी गिरावट देखी गई। पचमढ़ी में रात का तापमान न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिवनी, खंडवा, मलाजखंड, बैतूल, खरगोन में शीतलहर देखने को मिली। रीवा 6.6, उमरिया 6.5, मंडला में 7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

कोल्ड डे की बनी स्थिति

इंदौर, भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, रायसेन और ग्वालियर में भी सर्द हवाओं से ठिठुरते नजर आए। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण लगातार मौसम में लगातार परिवर्तन देखा जा रहा है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति भी बनने लगी है। प्रदेश के सिवनी में इस सीजन की पहली शीतलहर रही, तो खंडवा में सीवियर cold day की स्थिति रही, इसी प्रकार सिवनी, बैतूल, मलाजखंड, खरगोन में कोल्ड डे की स्थिति रही।

IMD ने जारी किया अलर्ट

बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट देखी जा रही है और लोग ठंड से परेशान हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट देखने को मिलेगी। कई शहरों पर शीतलहर चलने की संभावना है। IMD ने हल्की बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।


Advertisement