Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • MP WEATHER UPDATE: एमपी में शुरु हुई ठंडक, मिधि‍ली चक्रवात के कारण हो सकती है बारिश

MP WEATHER UPDATE: एमपी में शुरु हुई ठंडक, मिधि‍ली चक्रवात के कारण हो सकती है बारिश

भोपाल। एमपी के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में मिधिली चक्रवात उठा है। इस कारण 25 नवंबर तक IMD ने प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है।। प्रदेश में कई जगहों पर अच्छी – खासी ठंड शुरु हो गई हैं। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 11 […]

Advertisement
  • November 20, 2023 10:14 am IST, Updated 1 year ago

भोपाल। एमपी के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में मिधिली चक्रवात उठा है। इस कारण 25 नवंबर तक IMD ने प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है।। प्रदेश में कई जगहों पर अच्छी – खासी ठंड शुरु हो गई हैं। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के पास पहुंच चुका हैं।

न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पहुंचा

नवबंर के शुरुआत से ही प्रदेश में ठंड का असर दिखाई दे रहा हैं। गुना और ग्वालियर में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं प्रदेश के मौसम में उतार- चढ़ाव जारी है। उत्तर-पूर्व से आ रही ठंडी हवाओं के चलते ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। हालांकि दोपहर में धूप खिलने से थोड़ी राहत जरुर मिली। वहीं भोपाल में तापमान 32.3 डिग्री पहुंच गया। दमोह में तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को भी मौसम ऐसा ही रह सकता है।

मौसम विभाग ने जारी किया निर्देंश

मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्से में 27-28 नवंबर को हल्की बारिश हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से इस नवंबर में पहली बार बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, बंगाल की खाड़ी से उठे तूफान के कारण कहीं-कहीं बादल भी छा सकते हैं। मौसम विभाग का यह भी कहना है कि दो दिन तापमान स्थिर रहेगा। इसके बाद तेजी से ठंड बढ़ेगी।


Advertisement