भोपाल। एमपी में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने इंट्री दे दी है। प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ रही है। बीते 1-2 दिन से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई थी जिसकी वजह से गलन भी बढ़ गई थी। इसका असर आज भी प्रदेश भर में देखा जाएगा। हवाओं के कारण गलन रहेगी […]
भोपाल। एमपी में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने इंट्री दे दी है। प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ रही है। बीते 1-2 दिन से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई थी जिसकी वजह से गलन भी बढ़ गई थी। इसका असर आज भी प्रदेश भर में देखा जाएगा। हवाओं के कारण गलन रहेगी और बारिश की भी संभावना है।
एमपी मे बीते कई दिनों से हो रही हल्की बारिश की वजह से ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। विभाग ने आज प्रदेश के मौसम में कोई बदलाव नहीं बताया है यानि की आज भी कई शहरों में बारिश होने का अनुमान है।
बता दें, पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान ग्वालियर का रहा, यहां का तापमान 10.2 दर्ज किया गया. धार का 12.1, दतिया 11, राजगढ़ का 12.3 और रतलाम का 12 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान वाले शहरों की बात करें तो इसमें शिवपुरी का तापमान 13.3, दतिया 14.8, अशोकनगर 15.02, निवाड़ी 15.5 और गुना का तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
IMD ने आज राजधानी भोपाल, शहडोल, जबलपुर संभागों के शहरो में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक ग्वालियर और चंबल संभागों के शहरों के साथ ही रीवा, निवाड़ी, टीकमगढ़, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, दमोह, रतलाम, नर्मदापुरम, मऊगंज, जबलपुर, सागर, पन्ना, छतरपुर और उज्जैन में बारिश के अलावा घना कोहरा छाने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।