भोपाल। एमपी में लगातार मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। प्रदेश में कोहरे का कहर जारी है। कई इलाको में बारिश होने की भी संभावना मौसम विभाग ने जारी की है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। शीतलहर का कहर जारी एमपी में आज एक बार फिर मौसम […]
भोपाल। एमपी में लगातार मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। प्रदेश में कोहरे का कहर जारी है। कई इलाको में बारिश होने की भी संभावना मौसम विभाग ने जारी की है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।
एमपी में आज एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने 4 शहरों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, कई जिलों में शीतलहर चलने और घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश के सभी जिलों में ठिठुरन बढ़ गई है। मौमस विभाग ने एमपी के 20 शहरों में शीत लहर चलने का अलर्ट जारी किया है. इनमें रीवा, सीधी, मऊगंज, पन्ना, सतना, टीकमगढ़, शिवपुरी, निवाड़ी, भिंड, छतरपुर, मुरैना, दतिया, ग्वालियर, सागर, दमोह, पन्ना, शहडोल, कटनी, बालाघाट और मंडला शामिल हैं।
एमपी के चार जिलों में शुक्रवार को बारिश होने की संभावना जताई गई थी। मौसम विभाग ने डिंडौरी, अनूपपुर, खंडवा और बालाघाट जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई थी।
बता दें शनिवार को कई जिलों मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। IMD ने प्रदेश के 7 जिलों में मध्यम और 13 जिलों में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है. निवाड़ी, छतरपुर, दतिया, रतलाम, सिंगरौली, गुना, अशोकनगर, सीधी, रीवा, शिवपुरी, मऊगंज, दतिया और सागर के साथ-साथ ग्वालियर- चंबल संभाग के जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
कोहरे का कारण यातायात प्रभावित रहेगा। दृश्यता भी 200 से 500 मीटर रहने की संभावना है। बाकी शहरों में मौसम शुष्क बना रहेगा। शुक्रवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस खरगोन में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस बिजावर छतरपुर में रिकॉर्ड किया गया।