भोपाल। गुना समेत प्रदेश में 4 जिले के कलेक्टरों के तबादले किए गए हैं। सरकारी आदेश के मुताबिक बैतूल, उज्जैन, गुना और नर्मदापुरम के कलेक्टरों को बदला गया है वहीं सीएम यादव ने 10 अधिकारियों में फेर-बदल किया है। यादव के सीएम बनते ही बड़ा फेर-बदल एमपी में सीएम पद की कमान संभालने के बाद […]
भोपाल। गुना समेत प्रदेश में 4 जिले के कलेक्टरों के तबादले किए गए हैं। सरकारी आदेश के मुताबिक बैतूल, उज्जैन, गुना और नर्मदापुरम के कलेक्टरों को बदला गया है वहीं सीएम यादव ने 10 अधिकारियों में फेर-बदल किया है।
एमपी में सीएम पद की कमान संभालने के बाद ही डॉ. मोहन यादव ने प्रशासनिक सर्जरी करना शुरू कर दी है। इसी कड़ी में गुना समेत प्रदेश में 4 जिले के कलेक्टरों के तबादले किए गए हैं। सरकारी आदेश के मुताबिक प्रदेश में 10 IAS अधिकारियों में फेर – बदल किया गया है। जिनमें उज्जैन, बैतूल, गुना और नर्मदापुरम के कलेक्टरों को बदला गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को कुछ IAS अफसरों के प्रमोशन किए और उनको DIG से प्रमोट करके IG पुलिस बना दिया। शनिवार को मंत्रियों को विभाग सौंपे गए थे। इसके बाद ये बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को ये आदेश जारी किया है.
गुना बस हादसे के बाद गुना कलेक्टर तरुण राठी को हटा दिया गया है। उनकी जगह अमनवीर सिंह को गुना कलेक्टर बनाया गया है। बता दें कि अमनवीर सिंह 2013 बैच के आईएस अधिकारी हैं। वे पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के पुत्र हैं। इकबाल सिंह बैंस भी पूर्व में गुना कलेक्टर रह चुके हैं।
नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज कुमार सिंह का तबादला कर दिया गया है। वहीं नर्मदापुरम का नया कलेक्टर सोनिया मीना को बनाया गया है। वे 2013 बैच की आईएस अधिकारी हैं।
बैतूल के कलेक्टर अमन वीर सिंह बैंस को हटाकर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को कलेक्टर बनाया गया है। सूर्यवंशी राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम में प्रबंध संचालक थे।
नर्मदापुरम कलेक्टर रहे नीरज कुमार सिंह को उज्जैन का कलेक्टर बनाया गया है। वे 2012 बैच के आईएस अधिकारी हैं। मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन का कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक उज्जैन कलेक्टर रहे कुमार पुरुषोत्तम, जबलपुर नगर निगम पालिका आयुक्त रहे स्वप्निल वानखेड़े और भोपाल स्मार्ट सिटी मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोशन कुमार सिंह को एमपी सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव बनाया गया है। उज्जैन के राजस्व आयुक्त संदीप यादव को जनसंपर्क विभाग का आयुक्त बनाया गया है। वहीं सीएम के सचिव विवेक पोरवाल को अब राजस्व आयुक्त बनाया गया है।