Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • MP Lok Sabha Phase-1 Election Live: 3 बजे तक 53.40 फीसदी मतदान, बालाघाट-छिंदवाड़ा में 60% से ज्यादा वोटिंग

MP Lok Sabha Phase-1 Election Live: 3 बजे तक 53.40 फीसदी मतदान, बालाघाट-छिंदवाड़ा में 60% से ज्यादा वोटिंग

भोपाल। लोकसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग शुक्रवार सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है। आज प्रदेश के 6 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू है। बता दें कि शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा। इसी क्रम में एमपी के तमाम मतदान केंद्रों पर लोगों की […]

Advertisement
  • April 19, 2024 10:43 am IST, Updated 10 months ago

भोपाल। लोकसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग शुक्रवार सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है। आज प्रदेश के 6 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू है। बता दें कि शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा। इसी क्रम में एमपी के तमाम मतदान केंद्रों पर लोगों की खासी भीड़ देखने को मिल रही है, सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। दोपहर तीन बजे तक प्रदेश में 53.40 प्रतिशत मतदान हुआ। बालाघाट सीट पर सबसे ज्यादा 63.69 फीसदी तो सीधी में सबसे कम 40.60 प्रतिशत वोट पड़े।

इस सीट पर इतना मतदान

छिंदवाड़ा: 62.57 फीसदी
बालाघाट: 63.69 फीसदी
जबलपुर: 48.05 फीसदी
मंडला: 58.28 फीसदी
शहडोल: 48.64 फीसदी
सीधी: 40.60 फीसदी

हर दो घंटे में 15 प्रतिशत मतदान

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन मतदान को लेकर प्रेसवार्ता कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले फेज के लिए 13588 मतदान केंद्रों पर मॉक पोल की कार्रवाई पोलिंग एजेंट की मौजूदगी में की गई। इस दौरान कुछ बीयू 78 और सीयू 59 और वीवीपेट 88 पर कुछ तकनीकी दिक्कत आई, जिनको बदला गया है। इसके बाद सुबह 7 बजे मतदान शुरू किया गया। सुबह 9 बजे तक प्रदेश में 15 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं, सुबह 11 बजे तक प्रदेश के प्रथम चरण की सीटों पर 30.46 प्रतिशत वहीं दोपहर एक बजे तक प्रदेश में 44.43 फीसदी और दोपहर तीन बजे तक प्रदेश में 53.40 प्रतिशत मतदान हुआ। बता दें कि लोग दूर- दूर से वोट करने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे है।


Advertisement