Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Indore Fire News: सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, छह लोग हुए जख्मी, तीन बच्चों की हालत गंभीर

Indore Fire News: सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, छह लोग हुए जख्मी, तीन बच्चों की हालत गंभीर

भोपाल: इन दिनों सिलेंडर ब्लास्ट की खबरे लगातार सामने आ रही है। (Indore Fire News) इस बीच आज शनिवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। शहर के एक घर में खाना बनाने के समय अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। इस हादसे में आग लगने से तीन बच्चों समेत छह लोग बुरी […]

Advertisement
सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
  • May 11, 2024 7:15 am IST, Updated 10 months ago

भोपाल: इन दिनों सिलेंडर ब्लास्ट की खबरे लगातार सामने आ रही है। (Indore Fire News) इस बीच आज शनिवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। शहर के एक घर में खाना बनाने के समय अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। इस हादसे में आग लगने से तीन बच्चों समेत छह लोग बुरी तरह झुलस गए। जिन्हे इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। जहां तीन बच्चों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बता दें कि यह हादसा इंदौर के शिव नगर में खाना बनने के दौरान हुआ।

खाना बनाते वक्त हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देवड़ा परिवार में जब एक महिला खाना बनाने का काम कर रही थी। उस समय सिलेंडर से गैस रिसने लगी। देखते ही देखते थोड़ी देर में जोरदार धमाके की आवाज हुई, उस वक्त आवाज सिलेंडर ब्लास्ट होने के कारण सुनने को मिला। सिलेंडर ब्लास्ट होने से छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। बता दें कि इस घटना में बच्चों के चेहरे बुरी तरह झुलस गए हैं। सभी का इलाज जारी है।

इन लोगों की हालत नाजुक

इस दर्दनाक हादसे में दस वर्षीय अरुण पिता जगदीश देवड़ा, 15 वर्षीय माखन पिता जगदीश देवड़ा, 16 वर्षीय मनीष पिता जगदीश देवड़ा, नौ वर्षीय रितिक पिता अर्जुन देवड़ा, 11 वर्षीय आयुष पिता श्याम देवड़ा और 24 वर्षीय दीपक पिता नंदनसिंह चौहान गंभीर रूप से जख्मी है। इन्हें आनन फानन में एमवाय हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जहां पर सभी का उपचार जारी है।


Advertisement