भोपाल: सीधी में हुए पेशाबकांड पर उबली राजनीति ठंडा होने का नाम नहीं ले रही है। इस मामले पर भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पर भोपाल के हबीबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। बता दें कि ये FIR भाजपा के कार्यकर्ता सूरज खरे ने इसे आरएसएस और आदिवासियों के बीच वैमनस्यता बढ़ाने […]
भोपाल: सीधी में हुए पेशाबकांड पर उबली राजनीति ठंडा होने का नाम नहीं ले रही है। इस मामले पर भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पर भोपाल के हबीबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। बता दें कि ये FIR भाजपा के कार्यकर्ता सूरज खरे ने इसे आरएसएस और आदिवासियों के बीच वैमनस्यता बढ़ाने का प्रयास मानते हुए कराई है।
भोपाल में हुआ FIR
नेहा सिंह राठौर के खिलाफ भोपाल के हबीबगंज ठाणे में केस दर्ज कराई गई है। उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 153A लगाई गई है। जिसमें जाति, धर्म, निवास, भाषा जैसे मामलों में दो समूहों में शत्रुता पैदा करने से संबंधित मामले दर्ज किए जाते हैं। दरसअल, नेहा सिंह राठौर अपने मशहूर गीत ‘‘यूपी में का बा’ के तर्ज पर ‘एमपी में का बा’ गीत लाने की बात कही। साथ ही एक मीम भी शेयर किया जिसमें एक शख्स RSS की ड्रेस पहने नजर आ रहा है। जिसे बिल्कुल सीधी कांड की ही तरह प्रस्तुत किया गया है। जिसके बाद लोगो ने प्रतिक्रिया करना शुरू कर दिया और जिसके बाद भोपाल के हबीबगंज ठाणे में केस दर्ज कराया गया है।
FIR दर्ज होने के बाद नेहा ने किया ट्वीट
भोपाल में ट्वीट पर FIR दर्ज होने के बाद नेहा सिंह राठौर ने एक ट्वीट करते हुए इस मुददे पर प्रतिक्रिया की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भाजपा नेता ने आदिवासी व्यक्ति के सिर पर पेशाब की। इस घटना की आलोचना करने पर मेरे विरुद्ध FIR दर्ज करवा दी गई है। गजब है इनका आदिवासी प्रेम..!