Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • MP News: प्रियंका गांधी का बीजेपी पर हमला 220 महीनों की सरकार में 225 घोटाले।

MP News: प्रियंका गांधी का बीजेपी पर हमला 220 महीनों की सरकार में 225 घोटाले।

भोपाल: कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर पहुंची। जबलपुर में उनका स्वागत पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी के अध्यक्ष कमलनाथ ने स्वागत किया। उसके बाद प्रियंका गांधी सबसे पहले नर्मदा पूजन के लिए गौरीघाट पहुंची और 101 ब्राह्मणों के साथ नर्मदा पूजन किया। 220 महीनों की सरकार में 225 घोटाले संबंधित खबरें पीएम मोदी […]

Advertisement
  • June 12, 2023 8:56 am IST, Updated 2 years ago

भोपाल: कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर पहुंची। जबलपुर में उनका स्वागत पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी के अध्यक्ष कमलनाथ ने स्वागत किया। उसके बाद प्रियंका गांधी सबसे पहले नर्मदा पूजन के लिए गौरीघाट पहुंची और 101 ब्राह्मणों के साथ नर्मदा पूजन किया।

220 महीनों की सरकार में 225 घोटाले

नर्मदा पूजा के बाद प्रियंका गांधी ने जबलपुर में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए बीजेपी की सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने प्रदेश की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि ‘भारतीय जनता पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। शिवराज सरकार की भ्रष्टाचार की लिस्ट मोदी से भी बड़ी है। परीक्षा घोटला, संविदा शिक्षक घोटला, कितने गिनाऊ, लिस्ट बहुत लम्बी है’। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।

प्रियंका गांधी के पांच वादे

प्रियंका गांधी ने जोर देते हुए कहा कि मैं आपको कुछ गारंटी दे रही हूं। वे गारंटी जो हमारी सरकार 100 प्रतिशत पूरा करेगी। ये मेरी गारंटी है। कांग्रेस की सरकार जहां-जहां है हम ये सब पूरा कर रहें हैं। आप देख सकते है, हमने कर्नाटक में भी लागू किया। वहां की सरकार ने आते ही हमने बिल पास कर दिया। प्रियंका गांधी का मध्य प्रदेश की जनता से वादा

1 . हर महीने महिलाओं को 1500 रुपए दिए जाएंगे।

2. गैस सिलेंडर 500 रु. का मिलेगा।

3.100 यूनिट बिजली फ्री। 200 यूनिट हाफ होगी।

4. मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे।

5. किसान कर्जमाफी का काम पूरा करेंगे।


Advertisement