Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • MP News: क्या ओडिशा में हुए ट्रैन हादसे के बारे में जानते थे बाबा बागेश्वर? खुद किया खुलासा

MP News: क्या ओडिशा में हुए ट्रैन हादसे के बारे में जानते थे बाबा बागेश्वर? खुद किया खुलासा

भोपाल: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए दर्दनाक रेल हादसे पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री इस बात का दावा करते हुए दिख रहें हैं कि उन्हें इस तरह की घटनाओं का आभास हो जाता है। पता होता है […]

Advertisement
  • June 5, 2023 12:13 pm IST, Updated 2 years ago

भोपाल: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए दर्दनाक रेल हादसे पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री इस बात का दावा करते हुए दिख रहें हैं कि उन्हें इस तरह की घटनाओं का आभास हो जाता है।

पता होता है टाल नहीं सकते

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि उन्हें इस बात का एहसास हो जाता है। कई बार हमें होनी वाली घटनाओं का एहसास होता है लेकिन टाल नहीं सकते। महाभारत में भगवान कृष्ण को पता था कि महाभारत होने वाला है लेकिन वो उसे टाल नहीं सके। आगे उन्होंने ओडिशा में हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने आगे कहा कि पता होना अलग बात है और टालना अलग बात है।

शुक्रवार को हुआ था हादसा

बता दें कि बालासोर में शुक्रवार को दर्दनाक ट्रैन हादसा हुआ था। इस हादसे में 275 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और 1100 से जयदा लोग घायल हो गए है। इतने दर्दनाक ट्रैन हादसे पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान वायरल होने के बाद लोगो की अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे है। लोगो ने सवाल पूछते हुए कहा कि अगर बाबा को पता था तो रोका क्यों नहीं। पहले से पता था तो बताया क्यों नहीं ताकि लोगो की जान बच जाती।


Advertisement