Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • MP News: CM शिवराज सिंह चौहान ने बोले ‘लव तो चल सकता है लेकिन जिहाद नहीं’

MP News: CM शिवराज सिंह चौहान ने बोले ‘लव तो चल सकता है लेकिन जिहाद नहीं’

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज लव जिहाद पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में लव तो चल सकता है लेकिन जिहाद नहीं चल सकता है। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज ब्राह्मण समाज के महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने ब्राह्मणों को लुभाने के लिए कई […]

Advertisement
  • June 4, 2023 12:57 pm IST, Updated 2 years ago

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज लव जिहाद पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में लव तो चल सकता है लेकिन जिहाद नहीं चल सकता है। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज ब्राह्मण समाज के महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने ब्राह्मणों को लुभाने के लिए कई ऐलान किए।

परशुराम जयंती को शासकीय अवकाश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सब समाजों को आगे बढ़ने का हक है। ब्राह्मण समाज को भी अपने बुद्धि के दम पर आगे बढ़ने का हक है। ब्राह्मण समाज के बुद्धि- विवेक पर कोई शक नहीं है लेकिन व्यस्थाओं के स्तर पर भी जायज हक मिलना चाहिए। हमने भगवान परशुराम की जयंती पिछले साल भी मनाई, इस साल भी मनाया और हम एक घोषणा करता हूं की भगवान परशुराम के जयंती के दिन शासकीय अवकाश रहेगा।

लव चल सकता है लेकिन जिहाद नहीं

लव जिहाद पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर लव तो चल सकता है लेकिन जिहाद किसी भी हाल में नहीं चलने दिया जाएगा। मैं
आपको वचन देता हूं की मध्यप्रदेश की धरती पर इस तरह की चीजें नहीं होने देंगे। यदि कोई इस तरह की हरकत करता है तो उसे पूरी तरह से नेस्तनाबूद कर दिए जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पहले भी कह चुके है कि मध्य प्रदेश को केरल स्टोरी नहीं बनने देंगे।


Advertisement