भोपाल। अधिकतर भारतीय लोगों की सुबह की शुरुआत चाय पीने से होती है। शाम की थकान मिटाने के लिए भी लोग गर्म चाय का सहारा लेते हैं। चाय के शौकीन लोगों के लिए तो आजकल चाय की कई वैरायटी बाजार में मौजूद हैं, लेकिन क्या आपने कभी पपीते की चाय पी है? अगर नहीं, तो […]
भोपाल। अधिकतर भारतीय लोगों की सुबह की शुरुआत चाय पीने से होती है। शाम की थकान मिटाने के लिए भी लोग गर्म चाय का सहारा लेते हैं। चाय के शौकीन लोगों के लिए तो आजकल चाय की कई वैरायटी बाजार में मौजूद हैं, लेकिन क्या आपने कभी पपीते की चाय पी है? अगर नहीं, तो आज से ही पपीते की चाय पीना शुरू करें, ये चाय आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। आइए जानते हैं इसके फायदे।
पपीते में मौजूद पपेन गठिया की सूजन और दर्द को कम करने में मदद करताहै। पपीते की चाय रूमेटॉइड और ऑस्टियोआर्थराइटिस के दर्द में भी सहायक होतीहै।कहीं पर भी सूजन होने पर आप इसे पी सकते हैं। पपीते की चाय जोड़ों के दर्द को कम करने में लाभकारी होती है। यह चाय जोड़ों की गतिशीलता को बढ़ाने में भी मदद करती है।
पपीते का सेवन यूरिक एसिड लेवल को कम करने का काम करता है। यूरिक एसिड गाउट और गठिया दर्द का कारण बनता है, लेकिन पपीते की चाय जोड़ों में यूरिक एसिड के जमाव को रोकती है। अगर आपको यूरिक एसिड की दिक्कत है, तो आप इस चाय का सेवन कर सकते हैं।
पपीते की चाय पाचन को बेहतर बनाने का काम करती है। पपीतेकीचाय शरीर से मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलने में सहायक होती है। साथ ही यह पाचन क्षमता को मजबूत करने का काम करती है। अगर आपको कब्ज जैसी समस्या है, तो यह चाय आपके लिए एक बेहतर विकल्प है।
पपीते में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। पपीते में विटामिन सी, ई, और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो मस्तिष्क और जोड़ों को मजबूत बनाते हैं। साथ ही ऑक्सीडेटिव तनाव से भी बचाते हैं। पपीता टी शरीर के दर्द से आराम दिलाती है।