Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • शहडोल में छात्रा के साथ दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की मिली धमकी

शहडोल में छात्रा के साथ दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की मिली धमकी

भोपाल। शहडोल से शर्मशार करने वाली वारदात सामने आई है जहां कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 15 वर्षीय छात्रा के साथ 5 अज्ञात आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। यह वारदात बीती रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम छात्रा कोचिंग के लिए निकली थी। तभी […]

Advertisement
  • May 10, 2024 7:51 am IST, Updated 10 months ago

भोपाल। शहडोल से शर्मशार करने वाली वारदात सामने आई है जहां कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 15 वर्षीय छात्रा के साथ 5 अज्ञात आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। यह वारदात बीती रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम छात्रा कोचिंग के लिए निकली थी। तभी उसे उसका एक दोस्त मिल गया। वह अपने दोस्त के साथ केंद्रीय स्कूल की तरफ घूमने आ गई, तभी केंद्रीय स्कूल के पास 5 युवक आ पहुंचे।

युवको ने किया छात्रा के साथ दुष्कर्म

पहले उन्होंने छात्रा के दोस्त के साथ मारपीट की। इसके बाद एक एक करके छात्रा के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने छात्रा और उसके दोस्त का वीडियो भी बना लिया। मौके पर ही छात्रा को धमकी दी कि यदि वह इस घटना की जानकारी किसी को देगी तो उसका वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।

आरोपी फरार

इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। फटे कपड़े और बदहवाश हालत में छात्रा अपने दोस्त के साथ घर पहुंची। वहां उसने अपने परिजनों को आप बीती सुनाई। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर महिला थाना पहुंचे। पुलिस में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है।

एसपी ने बताया

शहडोल एसपी ने बताया कि छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।


Advertisement