Advertisement
  • होम
  • बड़ी खबरे
  • शादी में रस मलाई खाने से बिगड़ी 125 लोगों की हालत, इलाज करने पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी

शादी में रस मलाई खाने से बिगड़ी 125 लोगों की हालत, इलाज करने पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी

भोपाल। मंदसौर जिले के ग्राम फतेहगढ़ में शादी समारोह में शामिल लोगों की अचानक से तबीयत खराब हो गई। फतेहगढ़ की शादी में भोजन खाने के बाद लगभग 125 लोगों की तबीयत खराब हो गई। जिसकी सूचना लोगों ने जिला अस्पताल को दी। सूचना मिलने के बाद अस्पताल के कर्मचारी गांव पहुंचे। गांव के शासकीय […]

Advertisement
Food Poisoning
  • April 19, 2025 10:15 am IST, Updated 4 weeks ago

भोपाल। मंदसौर जिले के ग्राम फतेहगढ़ में शादी समारोह में शामिल लोगों की अचानक से तबीयत खराब हो गई। फतेहगढ़ की शादी में भोजन खाने के बाद लगभग 125 लोगों की तबीयत खराब हो गई। जिसकी सूचना लोगों ने जिला अस्पताल को दी। सूचना मिलने के बाद अस्पताल के कर्मचारी गांव पहुंचे। गांव के शासकीय स्कूल को ही अस्पताल में बदलकर लोगों का इलाज किया गया।

मरीजों की हालत में सुधार

इलाज के बाद दोपहर तक लोगों की हालत में सुधार होने लगा। मरीजों की हालत में सुधार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि रस मलाई खाने वाले लोगों को उल्टी और दस्त आने लगे। जिसके बाद उनकी हालत खराब होने लगी। इधर पहले विधायक विपिन जैन और बाद में सांसद सुधीर गुप्ता भी गांव में बीमार लोगों से मिलने पहुंचे। सांसद गुप्ता ने सीएमएचओ के मौके पर न पहुंचने पर नाराजगी भी जताई। जानकारी के मुताबिक शनिवार को सुबह ग्राम फतेहगढ़ में एक शादी समारोह में भोजन का कार्यक्रम था।

स्कूल को बनाया अस्थाई अस्पताल

जहां भोजन के बाद महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को जी घबराने, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। गांव में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं से इलाज की कोशिश के बाद विधायक विपिन जैन की सूचना पर जिला अस्पताल से टीम को बुलाया गया। फतेहगढ़ गांव के स्कूल को अस्थाई रूप से अस्पताल बना दिया गया। जहां लगभग दो घंटे मरीजों का इलाज किया गया। मरीजों को बेहतर महसूस होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई।

सांसद ने जताई नाराजगी

सूचना मिलते ही सांसद सुधीर गुप्ता ग्राम फतेहगढ़ मरीजों से मुलाकात करने पहुंचे। सीएमएचओ और उनके वरिष्ठ स्टाफ के मौके पर न पहुंचने पर सांसद ने नाराजगी जताई। नाराजगी जताते हुए कहा कि तत्काल रूप से चिकित्सा सुविधा को आगे बढ़ाए।


Advertisement