Wednesday, October 2, 2024

बदमाशों ने एक दूसरे पर किया हमला, जबलपुर जेल में हुआ झगड़ा

भोपाल। प्रदेश के जबलपुर शहर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल से एक गंभीर घटना सामने आई। जेल के अंदर गंभीर मामलों में कैद 2 कुख्यात बदमाशों के बीच झगड़ा हो गया। दोनो के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया की इस झगड़े में एक बदमाश ने दूसरे पर धारदार वस्तु से वार कर दिया। जिससे दूसरा बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया।

जेल अधीक्षक ने बताया

जेल अधीक्षक अखिलेश तौमर ने बताया कि संजय सारंग और छोटू चौबे नामक 2 कैदियों के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई। दोनो अपराधी छोटू और संजय गंभीर मामलों में सजा काट रहे हैं। झगड़ा बढ़ने पर संजय सारंग ने छोटू चौबे पर धारदार वस्तु से वार कर दिया, जिससे छोटू चौबे के सिर में चोट आई। जानकारी लगते ही जेल प्रबंधन ने तुरंत एक्शत लेते हुए दोनों कैदियों को अलग कर दिया। घायल छोटू चौबे को इलाज के लिए जेल परिसर स्थित अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद जेल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस का कहना

इस पूरी घटना के बाद जेल प्रशासन द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। ऐसी घटनाएं जेलों में सुरक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर करती है। प्रशासन को इस मामले की जांच कर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

Ad Image
Latest news
Related news