Monday, September 30, 2024

राहुल गांधी ने लिया महुआ का स्वाद, सीएम यादव बोले- इससे उनके शौक पता लग रहे हैं

भोपाल। लोकसभा चुनाव बेहद नजदीक है। सभी पार्टियां जोरों-शोरों से तैयारी में जुटी हुई है। सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी लगभग हो चुका है। सभी पार्टियां सियासी समीकरण साधने में जुटी हुई है। इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शहड़ोल के दौरे पर थे। वहीं शहडोल में महुआ बीन रही महिलाओं से संवाद के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महुआ चखा था। इस पर मप्र के यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे जबरदस्ती के नेता हैं। मूल रूप से उनका पिंड राजनीति के लायक नहीं है। उन्होंने महुआ खाकर स्वयं बता दिया कि उनके क्या शौक हैं।

सीएम यादव ने कहा

सीएम यादव ने कहा कि हम सब जानते हैं कि महुआ बीनना और खाना, अगर वही करना है तो हम उनका स्वागत करेंगे। इसे कांग्रेस ने जनजातीय समुदाय का अपमान बताते हुए कहा कि इसने साफ कर दिया कि जनजात‍ियों का खान-पान उनकी दृष्टि में है।

पूर्व सीएम दिग्विजय ने की निंदा

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जहां इस बयान की निंदा की, वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि इससे मुख्यमंत्री और भाजपा की आदिवासियों के प्रति सोच पता चलती है। छिंदवाड़ा में भी ऐसे ही उन्होंने कहा था कि जब यहां से हमारा सांसद और विधायक नहीं तो फिर काम कैसा। वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि यह असंवेदनशील बयान है। महुआ आदिवासियों की रोजी-रोटी का बड़ा जरिया है। मुख्यमंत्री बताएं कि उनके शौक क्या हैं।

Ad Image
Latest news
Related news