Sunday, September 29, 2024

राहुल गांधी की तारीफ में कमलनाथ बोले, ‘मन की बात करने के बजाय जनता के…

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार 2 मार्च को एमपी में एंट्री करेगी। राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर एमपी कांग्रेस बड़े स्तर पर तैयारियों में जुट गई है। इस बीच एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बड़ी से बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में राहुल गांधी सीधे जनता से संवाद करेंगे। अपने मन की बात करने के बजाय प्रदेश की जनता के हाथ में माइक थमाकर उसे अपनी बात कहने का मौका देंगे।

कमलनाथ ने एक्स पर किया ट्वीट

दरअसल कमलनाथ ने अपने X अकाउंट पर ट्वीट कर कहा कि ‘हमारे नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल 2 मार्च को मुरैना से एमपी में प्रवेश करेगी। यह यात्रा भारत के सभी वर्गों को न्याय देने की यात्रा है। यह जन जागरण और नया भारत रचने के सपने की यात्रा है। देश में बड़े पैमाने पर किसानों के साथ हो रहे अन्याय, फैलती बेरोजगारी, दलित पिछड़े और आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार और देश में चल रही लोकतंत्र खत्म करने की कोशिशों के खिलाफ यह यात्रा निकाली जा रही है.’

पूर्व सीएम कमलनाथ ने किया आवाहन

वहीं कमलनाथ ने आगे कहा कि ‘इस यात्रा में राहुल गांधी सीधे जनता से संवाद करेंगे और अपने मन की बात करने के बजाय प्रदेश की जनता के हाथ में माइक देकर उसे अपनी बात कहने का मौका देंगे। मैं प्रदेश की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आवाहन करता हूं कि वह बड़ी से बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हों और हिंदुस्तान के साथ न्याय की आवाज बुलंद करें।

Ad Image
Latest news
Related news