Sunday, September 29, 2024

एमपी CM मोहन यादव के बेटे की शादी आज, किसान की बेटी संग लेंगे 7 फेरे

भोपाल। एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बेटा वैभव आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। वैभव शनिवार यानी आज वह किसान परिवार की बेटी शालिनी के साथ सात फेरे लेंगे। दोनों परिवार एमपी के रहने वाले हैं, लेकिन वेडिंग राजस्थान के पुष्कर में संपन्न होगी। बता दें, तीर्थ नगरी पुष्कर अपने धार्मिक लिहाज से देश भर में प्रसिद्ध है। लेकिन अब पुष्कर बड़े नेताओं, अधिकारियों और सेलिब्रिटी की शादी एवं उनके बच्चों की शादी के लिए फेमस होता जा रहा है।

पुष्करा रिसॉर्ट में हुई मेहंदी

पुष्कर के पुष्करा रिसॉर्ट में शुक्रवार को मेहंदी, हल्दी की रस्म और रिंग सेरेमनी हुई। रिंग सेरेमनी के दौरान वैभव और उनकी मंगेतर शालिनी की डेजर्ट बाइक से एंट्री हुई तो सब देखकर हैरान रह गए। मौजूद परिवार के लोगों, दोस्तों और मेहमानों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस स्वैग वाली एंट्री का स्वागत किया। इन रस्मों में मुख्यमंत्री मोहन यादव की पत्नी सीमा यादव, छोटा बेटा अभिमन्यु, बेटी आकांक्षा और अन्य रिश्तेदार शामिल हुए।

सिर्फ 200 लोग होंगे शामिल

इस शादी में एमपी के सीएम मोहन यादव के साथ ही उनके परिवार के सदस्य और कई राजनीतिक हस्तियां और मध्य प्रदेश के गणमान्य लोग शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि सीएम के बेटे वैभव यादव की शादी के बाद रिसेस्पशन का आयोजन नहीं किया जाएगा। बेटे की शादी का फंक्शन भी पूरी तरह से सिंपल रहेगा। इस शादी में कुल 200 मेहमान ही शामिल होंगे, जिसमें वधू पक्ष से कुल 60 लोग और वर पक्ष के 140 लोग शामिल होंगे। शादी में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी आज पुष्कर पहुंचेंगे। पहले यह शादी समारोह मध्य प्रदेश के उज्जैन में आयोजित करने का फैसला लिया गया था।

राजस्थान में हो रही शादी

बता दें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धार्मिक नगरी के रूप विख्यात पुष्कर अब बेस्ट वेडिंग डेस्टिनी के रूप में भी पहचान बना रहा है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री यादव भी अपने बेटे की यहीं से शादी कर रहे हैं। सीएम मोहन यादव के पुत्र वैभव यादव का यहां 2 दिन का शादी समारोह है। 23 फरवरी को हल्दी, मेहंदी की रस्म और रिंग सेरेमनी हुई। 24 फरवरी को शादी होगी। समारोह में VIP का जमावड़ा लगा रहेगा। बता दें कि 2 फरवरी को हरदा में वैभव और शालिनी की सगाई हुई थी।

Ad Image
Latest news
Related news