Sunday, September 29, 2024

लोकसभा चुनाव की तैयारी में दिग्विजय, क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय?

Loksabha Election 2024: एमपी में सियासी हलचलें तेज हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा इन दिनों गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट की है। दरअसल, चर्चा है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में कांग्रेस सिंधिया को घेरने की प्लानिंग कर रही है और ऐसे दावेदार की तलाश में है, जो सिंधिया को टक्कर दे सके। जब दिग्विजय सिंह को गुना से चुनाव लड़ने को कहा गया तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया, इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

उम्मीदवारों में रायशुमारी जारी

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जान फूंकने के लिए दिग्विजय सिंह गुना पहुंचे थे। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए उम्मीदवारों के बायोडाटा भी मांगे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम सभी को मिलकर संघर्ष करना है। लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं, कौन गुना लोकसभा सीट से प्रत्याशी होगा उसके रायशुमारी की जा रही है।

दिग्विजय सिंह दे दिया बयान

दिग्विजय सिंह ने मंच से गुना लोकसभा सीट के उम्मीदवारों के बारे में पूछा, तभी एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने कह दिया, “आप ही हो सरकार”, बदले में दिग्विजय सिंह ने कह दिया, “जय हो पंडित जी जय हो महाराज…मोये राजगढ़ से काय भगा रहे हो”. दिग्विजय सिंह का ये मजाकिया अंदाज अब वायरल हो रहा है। दिग्विजय सिंह के इस बयान के ये मायने भी निकाले जा रहे हैं कि वे राजगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

कांग्रेस की हालत के जिम्मेदार सिंधिया

दिग्विजय सिंह ने जब कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा की तो एक कार्यकर्ता ने दिग्विजय सिंह को सलाह देते हुए कहा कि “गुना लोकसभा सीट OBC बाहुल्य है, एमपी में कांग्रेस की जो हालत है, उसके जिम्मेदार ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। सिंधिया जहां से भी लोकसभा चुनाव लड़ें उस सीट को कांग्रेस जरूर जीतें। ये संदेश देना होगा कि सौ सुनार की एक लोहार की”. कांग्रेसी कार्यकर्ता की बातें सुन वह खुद ताली बजाने लगे।

गौरतलब है कि गुना से बीजेपी के केपी यादव सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में केपी यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को हरा दिया था। इस बार बीजेपी कांग्रेस किसे प्रत्याशी बनाती हैं, ये देखने वाली बात होगी।

Ad Image
Latest news
Related news