Sunday, September 29, 2024

एमपी में बदला मौसम का मिजाज, प्रदेश भर के तापमान में हो रही है

MP Weather Update: एमपी में ठंड का सीजन धीरे- धीरे खत्म होने वाला है। सुबह- शाम के अलावा दिन में ठंड कम पड़ रही है। ज्यादातर जिले का तापमान बढ़ने लगा है जिस कारण लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है।

प्रदेश में ठंड कम हो रही है

मध्य प्रदेश में ठंड लगभग खत्म होने के कागार पर है। प्रदेश भर के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि बारिश की वजह से लोगों को सुबह शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पार रहा जबकि न्यूनतम 9 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटे

वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के तापमान में शनिवार के मुताबिक 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। रविवार में दिन का पारा 33.2 डिग्री पर पहुंच गया। जिस कारण आमजन को गर्मी का एहसास होने लगा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में और ज्यादा तापमान में बढ़ोतरी होगी।

आज का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के लगभग सभी जिलों के तापमान में बढ़ोतरी आएगी। जिस कारण लोगों को गर्मी महसूस होगी। बता दें कि बीते दिन हुई बारिश का असर थोड़ा बहुत देखा जाएगा। जिस कारण से सुबह- शाम लोगों को ठंड का एहसास होगा।

Ad Image
Latest news
Related news