Saturday, September 28, 2024

भोपाल पहुंचे आर. एस. एस प्रमुख मोहन भागवत, लोकसभा चुनाव से पहले लेंगे कई बड़ी बैठकें

Mohan Bhagwat News: लोकसभा चुनाव करीब है। पार्टीया जोरों-शोरों से तैयारियों मे जुट गई है। जहां एक तरफ बीजेपी पार्टी पूरी दमखम दिखा रही हैं। वही दूसरी ओर कांग्रस पार्टी भी चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। वहीं संघ ने भी अब मोर्चा संभाल लिया है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सोमवार को देर रात भोपाल पहुंचे, यहां से वह सीधे रात करीब 10 बजे संघ कार्यालय समिधा पहुंचे। इसके बाद वह सुबह उज्जैन रवाना हो गए।

कार्यकारिणी की बैठक में होगे शामिल

बता दें कि संघ प्रमुख एक हफ्ते तक संघ की बैठकों में शामिल होंगे। आज से 3 दिन तक संघ प्रमुख उज्जैन में रहेंगे। 6 से 8 फरवरी को उज्जैन में कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत इसके बाद 9 से 11 फरवरी तक मुरैना दौरे पर रहेंगे। वह यहां पर मध्य प्रांत के प्रचारकों की बैठक में शामिल होंगे। RSS प्रमुख के कार्यक्रम के मुताबिक, आज 6 फरवरी 2024 को चिंतामन रोड स्थित विक्रमादित्य भवन में केंद्रीय कार्यकारणी के साथ अलग-अलग सत्र की बैठक में शामिल होंगे। आर.एस.एस के सरसंघचालक मोहन भागवत 6 से 8 फरवरी तक उज्जैन में रहेंगे। यहां से वे मध्यभारत प्रांत के प्रचारकों की बैठक में शामिल होंगे। शाखाओं का विस्तार, संघ का समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विस्तार जैसे विषय पर मार्गदर्शन देगे।

उज्जैन में ये रहेगा RSS प्रमुख का कार्यक्रम

उज्जैन में विद्यार्थी स्वयंसेवकों का प्रकट कार्यक्रम मंगलवार सायं 4 बजे उत्कृष्ट विद्यालय के सामने स्थित शास्त्रीनगर खेल मैदान पर आयोजित होगा। संघ प्रमुख कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सहसरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रामदत्त चक्रधर रहेगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डॉक्टर नितिन राणे अवंतिका विश्वविद्यालय उज्जैन करेंगे। प्रकट कार्यक्रम में उज्जैन विभाग के 600 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। जो शारीरिक प्रदान योग, कार्यक्रम, आसन और सामूहिक समता का प्रदर्शन करेंगे।

Ad Image
Latest news
Related news