Saturday, September 28, 2024

MP NEWS: आम लोगों के लिए कल से खुलेगा राजभवन, दोपहर 2 से 7 बजे तक कर सकेंगे भ्रमण

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल के निर्देश पर रिपब्लिक डे के अवसर पर राजभवन आमजन के लिए 25 जनवरी से खोला जा रहा है। नागरिक 25 जनवरी से 27 जनवरी 2024 तक निर्धारित अवधि में राजभवन का अवलोकन कर सकेंगे। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी अजय वर्मा दी है।

कठपुतली शो होंगे प्रर्दशित

इस अवसर पर राजभवन में केन्द्रीय संचार ब्यूरो, भोपाल द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा पर आधारित, हमारा संकल्प विकसित भारत और एमपी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। ब्यूरो के सांस्कृतिक दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और कठपुतली के शो भी प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रदर्शनी स्थल पर देश की उपलब्धियों के 3D सेल्फी बूथ लगाए जाएंगे। इस दौरान आगंतुकों के लिए प्रश्नोत्तरी के कार्यक्रम भी किए जाएंगे।

क्या होता है राजभवन

राजभवन भारत के राज्यों के राज्यपालों के आधिकारिक आवास को कहते हैं। भारत के सभी २८ राज्यों के अपने-अपने राजभवन हैं और यह राज्य की राजधानियों में स्थित हैं। सभी राज्यों का प्रत्येक का एक राजभवन है। राजभवन में आम लोगों की इंट्री बेहद मुश्किल है।

Ad Image
Latest news
Related news