भोपाल। एमपी में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। अशोकनगर के आंवरी में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अशोकनगर रहा सबसे ठंडा स्थान मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ने लगी है। बादल के […]
भोपाल। एमपी में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। अशोकनगर के आंवरी में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ने लगी है। बादल के छटते ही जहां दिन के पारे में स्थिरता आई है। वहीं, रात में कड़ाके की ठंड पड़ पड़ रही है। मंगलवार को प्रदेश का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के भी नीचे पहुंच गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अशोकनगर के आंवरी में 3.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मध्य प्रदेश में यह इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान खरगोन में 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार को ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों और रीवा, खजुराहो, नौगांव सहित कई शहरों में पारा काफी नीचे पहुंच गया। प्रदेश में 5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले स्थान में अशोकनगर का आंवरी शामिल रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
बता दें, शहडोल के कल्याणपुर में 4.3, रीवा में 4.6 छतरपुर के बिजावर में 4.4 और सिंगरौली के देवरा में 4.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं अधिकतम तापमान में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। पांच सबसे कम अधिकतम तापमान वाले स्थान में छतरपुर जिले का खजुराहो में 17.4 डिग्री सेल्सियस, दतिया में 18.7, रीवा में 21.02, ग्वालियर में 19.5, निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर और छतरपुर के नौगांव में 21.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ प्रमुख जिलों के तापमान की बात की जाए तो भोपाल में न्यूनतम 11.4 डिग्री और अधिकतम 25.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में न्यूनतम 12.4 अधिकतम 26.4, ग्वालियर में न्यूनतम 6.3 अधिकतम 15.2, राजगढ़ में 8, दतिया में न्यूनतम 5 डिग्री, जबलपुर में 9.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम जबकि 24.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।
मौसम विशेषज्ञों ने बुधवार के लिए चेतावनी जारी की है। रीवा जिले के संभाग के शहरों में और पन्ना जिले में घना कोहरा छाए रह सकता है। यहां विजबिलटी घटकर 50 से 500 मीटर तक रह सकती है। वहीं, कई स्थानों में अति घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। चंबल संभाग के शहरों के अलावा ग्वालियर, शिवपुरी, टीकमगढ़, दतिया, छतरपुर और निवाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर अति घना कोहरा छाए रह सकता है। इस कारण यहां विजबिलटी घटकर 50 मीटर से भी कम रहने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम कुछ इसी तरह ही बना रह सकता है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। हालांकि इसका असर मध्य प्रदेश में बहुत अधिक नहीं दिखाई दे रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 20 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में और बढ़त हो सकती है।
बता दें, घने कोहरे के चलते अवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। मंगलवार से ग्वालियर-दिल्ली-अयोध्या की फ्लाइट प्रारंभ होनी थी। केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उसका वर्चुअल शुभारंभ करने वाले थे, लेकिन ग्वालियर में घना कोहरा होने के वजह से फ्लाइट ग्वालियर से दिल्ली व अयोध्या के लिए संचालित नहीं हो पाई। पहले दिन ही यह फ्लाइट कैंसिल रही। अब बुधवार को इस फ्लाइट को उड़ाया जाएगा।