Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • MP News: महिला मतदाताओं को लेकर कमलनाथ का बड़ा दांव

MP News: महिला मतदाताओं को लेकर कमलनाथ का बड़ा दांव

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव बस कुछ ही दिन रह गए हैं। 17 नवंबर को वाेटिंग होगी और 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम आएंगे। उससे पहले प्रदेश दो प्रमुख पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस ने पूरा जोर लगा दिया है। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने जहां महिला वोटरों को लुभाने के लिए लाडली बहना योजना […]

Advertisement
  • November 5, 2023 2:04 pm IST, Updated 2 years ago

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव बस कुछ ही दिन रह गए हैं। 17 नवंबर को वाेटिंग होगी और 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम आएंगे। उससे पहले प्रदेश दो प्रमुख पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस ने पूरा जोर लगा दिया है। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने जहां महिला वोटरों को लुभाने के लिए लाडली बहना योजना लागू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी सरकार बनने पर नारी सम्मान योजना लागू करने का वादा किया है। लेकिन पूर्व सीएम कमलनाथ ने महिलाओं को लेकर एक और घोषणा करके सभी को हैरान कर दिया है।

सरकार बनते ही करेंगे पहला दस्तखत

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश के महिलाओं के नाम पत्र जारी करते हुए कहा “कांग्रेस सरकार बनते ही सबसे पहले नारी सम्मान योजना पर दस्तखत करेंगे मुख्यमंत्री, 1 जनवरी 2024 को महिलाओं के खाते में 1500 रुपए आ जाएंगे। महिलाओं को ₹500 में मिलने लगेगा घरेलू गैस का सिलेंडर मिलेगा। आगे उन्होंने लिखा कि जिन महिलाओं ने नारी सम्मान योजना के फॉर्म नहीं भरे हैं, उन्हें भी 1 जनवरी से नारी सम्मान का पात्र दिया जाएगा।

शिवराज सिंह कलाकार हैं

कमलनाथ ने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि प्रदेश कि किसानों की क्रय शक्ति बढे उनका जीवन खुशहाल बने लेकिन शिवराज सरकार ने अपने 18 साल के शासन काल में प्रदेश को चौपट कर रखा है। उन्होंने जनता को सावधान करते हुए कहा कि मैं जनता को कहना चाहता हूं कि आप लोग शिवराज सिंह के झूठ और कलाकारी से बचे। शिवराज सिंह सिर्फ नौटंकी करते हैं और हम काम करते हैं। हमने अपने वचन पत्र से अपनी नियत दिया है।


Advertisement