Wednesday, September 25, 2024

MP Election: ‘कांग्रेस ने वचन पत्र नहीं “झूठ पत्र” जारी किया’ CM शिवराज ने साधा निशाना

लखनऊ। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है। इसी बीच आज कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस वचन पत्र में युवाओं, महिलाओं और किसानों को साधने की कोशिश की गई है। वहीं कांग्रेस के घोषणापत्र पर प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधा है।

भ्रम में नहीं आयेगी जनता

सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा है कि उनका वचन पत्र नहीं “झूठ पत्र” है। कांग्रेस ने 5 साल पहले भी जनता को 900 से अधिक वचन दिए थे, जिसमें से 9 भी पूरे नहीं किए। आज फिर उन्होंने महाझूठ पत्र प्रस्तुत किया है। कांग्रेस की सच्चाई जनता जानती है इसलिए वह भ्रम में नहीं आने वाली।

किसानों पर मेहरबान कांग्रेस

बता दें कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लिखा है कि किसानों को गेहूं का 2600/- और धान का 2500/- रुपये मूल्य देगी। 5 हार्सपॉवर निःशुल्क बिजली दिया जायेगा साथ ही 10 हार्सपॉवर तक 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। नंदिनी गोधन योजना के तहत 2/- रूपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीदा जायेगा। सहकारी संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया जायेगा। कृषक न्याय योजना के तहत 2 लाख तक का कर्ज माफ़ किया जायेगा।

Ad Image
Latest news
Related news