Tuesday, September 24, 2024

CM शिवराज का बड़ा फैसला! सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35 फीसदी आरक्षण

भोपाल। मध्य प्रदेश में कुछ ही दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाला है। ऐसे में महिला वोटरों को अपने हक़ में करने के लिए शिवराज सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा सौगात दिया है। इसके अंतर्गत वन विभाग को छोड़कर राज्य की महिलाओं को हर विभाग में 35 फीसदी आरक्षण मिलेगा। महिलाओं को सरकारी नौकरी में अब 35 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा।

नोटिफिकेशन जारी

शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद प्रशासन विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इससे पहले भी शिवराज सरकार महिलाओं के हित में कई अहम ऐलान कर चुके हैं। लाडली बहना योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपये दिये जा रहे हैं। इस दिशा में उन्होंने पहले ही कहा था कि आगे चलकर ये राशि बढ़ा जी जायेगी। जिसके बाद तीन हज़ार प्रति महीने तक की राशि दी जा सकती है।

2.6 करोड़ महिला वोटरों पर नजर

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में तीन महीने से भी कम समय बचा हुआ है। राज्य की बीजेपी सरकार महिलाओं को लेकर तरह-तरह का ऐलान कर रही है तो कांग्रेस भी इसमें पीछे नहीं हट रही। दोनों दल महिला वोटरों को साधने के लिए तमाम कोशिशें करने में जुटी हुई है। दरअसल राज्य में 2.6 करोड़ से ज्यादा महिला वोटर है, ऐसे में दोनों प्रमुख पार्टियां इसे अपने पाले में करने के लिए जोर लगा रही।

Ad Image
Latest news
Related news