Thursday, September 19, 2024

MP News: उज्जैन दुष्कर्म के मुख्या आरोपी के पिता ने कहा हमारा बेटा दोषी है तो उसे सजा दी जाए

भोपाल: उज्जैन में 12 वर्ष की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। इस मामले में उज्जैन पुलिस ने नानाखेड़ा झेत्र निवासी ऑटो चालक भारत सोनी को मुख्य आरोपी बनाया है। पुलिस ने उसके ऑटो को जब्त कर लिया है। उसके साथ ही एक दूसरे ऑटो चालक राकेश मालवीय को सबूत मिटाने का आरोपी बनाया है।

पिता ने क्या कहा ?

घटना के बारे में जानकारी मिलने पर आरोपी के पिता ने एक मीडिया चैनल को बताया कि बच्ची के साथ गलत हुआ है। यदि हमारा बेटा दोषी है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। आगे उन्होंने रोते हुआ कहा कि मुझे न्यायपालिका और महाकाल पर पूरा भरोसा है। पिता ने आगे बताया कि लाइसेंस न होने की वजह से वो रात में ही ऑटो चलाता था। घटना सच्ची निकली तो हम तो जिंदा ही मर जाएंगे। जब तक सच सामने नहीं आ जाता न तो मैं उसका केस लड़ूंगा, और ना ही उससे मिलने जाउंगा।

चेहरे पर कोई सल नहीं- भाई

आरोपी के भाई ने बताया कि गणेश विसर्जन के लिए सभी प्रसाद बना रहे थे। भरत ने भी प्रसाद बना रहा था तभी अचानक पुलिस आई और उसे ले कर चली गई। उस समय भरत के चेहरे पर कोई शिकंज नहीं था। अगर उसने गलत किया होता तो वो भागता लेकिन उसने ऐसा कुछ नहीं किया। हमें महाकाल पर पूरा भरोसा है।

क्या है पूरा मामला

महाकाल नगरी उज्जैन में दो दिन पहले मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। 12 साल की बच्ची दुष्कर्म के बाद सड़कों पर भटकती रही। हैरानी की बात रही कि उसकी मदद के लिए भी कोई सामने नहीं आया। वह अर्धनग्न हालत में पैदलजाती नजर आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची का इंदौर में ऑपरेशन हुआ है और उसकेस्वस्थया में सुधार हो रहा है।

आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा- सीएम शिवराज

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पूरे मामले पर बयान देते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम गुनेहगार को सजा दिला कर रहेंगे। उसे कठोर से कठोर दंड दिया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधी समाज में रहने के लायक नहीं है। वो प्रदेश की बेटी है उसकी हम चिंता करेंगे।

Ad Image
Latest news
Related news