Sunday, September 22, 2024

MP News: पुरानी रंजिश में हुई गोलीबारी, दो लोगो की मौत एक गंभीर

भोपाल: देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र के ग्राम गोला में आपसी रंजिश के कारण दो परिवारों में फायरिंग हो गई। जिसमें दो लोगो की जान चली गई और एक गंभीर रूप से घायल गया है। दरअसल जाट समाज के देदड़ और गोदारा परिवार में पुरानी राजनीतिक रंजिश चली आ रही है। आज सुबह पुराने विवाद पर बहस हो गई। मामला ने आग पकड़ ली और एक परिवार ने गोली चला दी।

पुराना राजनीतिक विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार जाट समाज के दो परिवार देदड़ और गोदारा परिवार में पुरानी राजनीतिक रंजिश चली आ रही है। आज सुबह भी बात बहस से शुरू हुई लेकिन बात गोलीबारी तक पहुंच गई। झगड़े से गुस्साए वरुण देदड़ ने गोदारा परिवार पर गोली चला दी। राजू गोदारा उर्फ राजेश, कैलाश गोदारा और सुनील को गोली लगी। इस हमले में राजेश और कैलाश की मौत हो गई है और सुनील की हालत बहुत गंभीर है। उसकी गंभीरता को देखते हुए इंदौर रेफेर कर दिया गया है।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची

एसडीओपी ज्योति उमठ के नेतृत्व में आसपास के थानों से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। पुलिस की टीम शवों के पोस्टमॉर्टम की तैयारी में जुटी है। अस्पताल में पंहुचा दिया है। घटना की खबर के फैलते ही आसपास के लोग सरकारी अस्पताल के बाहर जमा हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Ad Image
Latest news
Related news